Download Our App

Home » दुनिया » रोहतक में कांग्रेस की महिला नेता की हत्या बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिला शव

रोहतक में कांग्रेस की महिला नेता की हत्या बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिला शव

रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले के सांपला कस्बे के बस स्टैंड के पास एक युवती का सूटकेस में शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिली थी एक सूटकेस में शव हो सकता है। इसी सूचना पर पुलिस ओर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसके होश उड़ गए क्योंकि सूटकेस में एक युवती की लाश थी।
पुलिस को शक है कि युवती की गला घोंटकर हत्या की गई है। युवती की शिनाख्त कांग्रेस नेता हिमानी नरवाल के रूप में हुई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। हिमानी नरवाल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा और रोहतक की विधायक बीबी बत्रा के साथ हिमानी की कई तस्वीरों को सोशल मीडिया पर भी साझा किया था। विधायक बीबी बत्रा ने हिमानी नरवाल की हत्या की आशंका जाहिर की और उसकी हत्या की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) से करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि हिमानी नरवाल कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता थीं जो पार्टी के हर कार्यक्रम में भाग लेती थी।

 

बाघों की सुरक्षा पर संकट, एक और मौत से मचा हडक़ंप, वन विभाग जांच में जुटा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » रोहतक में कांग्रेस की महिला नेता की हत्या बस स्टैंड के पास सूटकेस में मिला शव
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket