Download Our App

Home » अपराध » वायरल नियुक्ति पत्र की जाँच करवाएगा संगठन, आरोपी के खिलाफ एफआईआर, दुराचार के आरोपी पांडे के पदाधिकारी होने के दावे की भी होगी पड़ताल

वायरल नियुक्ति पत्र की जाँच करवाएगा संगठन, आरोपी के खिलाफ एफआईआर, दुराचार के आरोपी पांडे के पदाधिकारी होने के दावे की भी होगी पड़ताल

जबलपुर (जयलोक)। विगत दिवस विजयनगर थाना अंतर्गत आने वाले रॉयल क्रॉउन स्पा सेंटर के संचालक और तथाकथित भाजपा नेता आशुतोष पांडे के खिलाफ  विजयनगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। दूसरी ओर आशुतोष पांडे की नियुक्ति का एक पत्र पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के कार्यकाल का सामने आया है। यह जबलपुर में 7 नियुक्तियों का एक पत्र 26 जुलाई 2023 को उस समय के नगर भाजपा अध्यक्ष प्रभात साहू तथा अमन शर्मा जिला संयोजक सोशल मीडिया भाजपा (नगर) के हस्ताक्षरों से जारी हुआ था। इस पत्र में आशुतोष पांडे को इंस्टाग्राम प्रभारी के पद पर नियुक्त किया गया था।

अब जिला संगठन का कहना है कि इस नियुक्ति पत्र की सत्यता की जांच करवाई जाएगी।
इसके साथ ही आशुतोष पांडे ने अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल में खुद को भाजपा का सोशल मीडिया प्रभारी बताया है। इस बात का खुलासा कल दैनिक जयलोक ने प्रकाशित समाचार में किया था। इस पर नगर संगठन का कहना है कि संगठन इस बारे में भी कदम उठाएगा और आवश्यकता पडऩे पर पुलिस में शिकायत भी की जाएगी।

भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने जय लोक को बताया कि आरोपी वर्तमान में किसी भी पद या दायित्व पर नहीं है। पूर्व में हुई नियुक्तियों के संबंध में जो दावे और पत्र सामने आए हैं उनका परीक्षण करवाया जा रहा है। आरोपी आशुतोष पांडे ने सोशल मीडिया प्रोफाइल में भाजपा पदाधिकारी होने का जो दावा किया है उसके बारे में भी जांच की जाएगी जरूरत पडऩे पर आगे संगठन स्तर पर जरूरी कदम भी उठाए जाएंगे।

कई नेताओं के साथ हो रहे फोटो वायरल

स्पा सेंटर संचालक दुराचार के आरोपी आशुतोष पांडेय पर लगे आरोपों के बाद मामला चर्चा में आ गया है। विपक्षी दल कांगे्रस ने तो बाकायदा अपने अधिकृत फेसबुक पेज पर आरोपी पांडे के कई भाजपा के वरिष्ठ नेताओं जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर युवा नेता एवं अन्य लोगों के साथ भी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं। वहीं आशुतोष पंाडे के फोटो कुछ विपक्षीय नेताओं के साथ भी उसके पेज पर लोगों द्वारा देखे गए हैं।

पुलिस कर रही तलाश

मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी आशुतोष पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। अपनी गिरफ्तारी के डर से आरोपी कहीं जाकर छुप गया है वहीं पुलिस उसके ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। हालांकि मामला उजागर होने के दो दिनों बाद भी आरोपी के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिली है।

स्पा सेंटर में पुलिस ने दी दबिश मिला ताला

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उसके स्पा सेंटर में भी दबिश दी लेकिन यहां ताला लटका मिला। इसके साथ ही जब पुलिस ने आशुतोष के मोबाईल पर फोन लगाया तो मोबाईल बंद आ रहा था। आसपास पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि स्पा सेंटर में कई और युवितयाँ काम करती थीं। जो मामला उजागर होने के बाद से गायब हो गई हैं। लोगों ने कहा कि स्पा सेंटर देर रात तक खुला रहता था। अब पुलिस की जाँच में सभी बातों का खुलासा होगा।

पेसा कानून को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, सरकार आदिवासियों को परेशान कर रही: सिंघार

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » वायरल नियुक्ति पत्र की जाँच करवाएगा संगठन, आरोपी के खिलाफ एफआईआर, दुराचार के आरोपी पांडे के पदाधिकारी होने के दावे की भी होगी पड़ताल
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket