Download Our App

Home » दुनिया » विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत और गाँव से निकलता

विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत और गाँव से निकलता

उपराष्ट्रपति ने नरसिंहपुर में कृषि समागम मेले का उद्घाटन किया
नरसिंहपुर (जयलोक)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि पहलगाम का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया है। इसका लोहा दुनिया ने माना है। भारत अब आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। पूरा देश राष्ट्र प्रेम की भावना से ओत-प्रोत है, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है।
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार दोपहर नरसिंहपुर में कृषि समागम मेले का उद्घाटन किया। उनके साथ उनकी पत्नी सुदेश धनखड़ भी मौजूद रहीं। इस मौके पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद हैं।
उपराष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 116 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के 86 विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। कृषि उद्योग समागम 2025’ का उद्देश्य प्रदेश की कृषि-आधारित अर्थव्यवस्था को प्रोसेसिंग और वैल्यू एडिशन से जोड़ते हुए निवेश, नवाचार और नौकरियों के नए द्वार खोलना है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने संदेश दिया है कि जिसने सिंदूर मिटाया है, उसे धरती पर रहने का अधिकार नहीं। अंतरराष्ट्रीय सीमा में घुसकर सेना ने क्या सटीक बमबारी की है। कोई प्रमाण नहीं मांग रहा। जिनको चोट लगी है, उन्होंने प्रमाण दे दिया है। अब हर व्यक्ति राष्ट्र भावना से ओत-प्रोत है। ये बड़ी उपलब्धि है। भारत आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा। जो 70 साल में नहीं हुआ, वो कठोर निर्णय पीएम ने लिया। खून और पानी एक साथ नहीं बहेगा, ये बड़ा संदेश दिया है। आज का भारत आत्मविश्वासी है और साहसी है। हमें संकल्प लेना चाहिए कि जो पीएम का आव्हान है कि हम भारतीय हैं। राष्ट्र से ऊपर कोई हित नहीं हो सकता।
दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने वाला है भारत- उपराष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दशक में भारत ने बड़ी आर्थिक उछाल लगाई। हम बड़ी कमजोर स्थिति में थे। आज भारत दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना है। हमने जापान जैसे बड़े देशों को पीछे छोड़ दिया है। भारत दुनिया की तीसरी महाशक्ति बनने वाला है। विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत और गांव से निकलता है। पूंजी किसान के पास है। इससे अर्थव्यवस्था में बड़ा उछाल आएगा। विकसित भारत के लिए महायज्ञ चल रहा है।

 

विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत और गाँव से निकलता

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत और गाँव से निकलता
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket