
जबलपुर (जयलोक)। कल जबलपुर आगमन के दौरान शहर के प्रतिष्ठित होटल समूह विजन महल में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। शहर के नामचीन उद्योगपति विजन गु्रप के डायरेक्टर संदीप विजन ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए विशेष तौर पर नृत्य प्रस्तुति का आयोजन किया गया था जिसे देखकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नृत्य प्रस्तुति की सराहना की एवं प्रसन्न भाव से सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीकि, भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर आदि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वागत में होटल विजन महल की ओर से राधा कृष्ण नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति देकर उनका स्वागत किया गया।
Author: Jai Lok







