Download Our App

Home » भारत » विजयपुर में मतदान से पहले फायरिंग, एक दर्जन बदमाशों ने आदिवासियों पर गोली चलाई, तीन घायल

विजयपुर में मतदान से पहले फायरिंग, एक दर्जन बदमाशों ने आदिवासियों पर गोली चलाई, तीन घायल

श्योपुर। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले फायरिंग की घटना हुई। बाइक से आए 9 बदमाशों ने आदिवासी लोगों को धमकाया भी। वहीं, फायरिंग में दो लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। गांव वालों ने एक आरोपी को बंदूक के साथ पकड़ लिया। जिसके साथ मारपीट कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद थाने पर भाजपा और कांग्रेस के लोग इक_ा हो गए। यह वारदात सोमवार रात 12 बजे ढोढर थाना क्षेत्र के धनाचया गांव में हुई। कांग्रेस ने भाजपा पर अराजकता फैलाने और गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया है। बता दें कि विजयपुर में आचार संहिता लागू है। सोमवार शाम 5 बजे ही चुनाव प्रचार थमा है। यहां कल 13 नवंबर को वोटिंग होनी है। हमले में घायल प्रकाश और हरविलास आदिवासी ने बताया कि रात में कुछ लोग बाइक से आए थे। सभी के हाथ में बंदूकें थीं। आते ही उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर एसडीओपी राजीव कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। अन्य आरोपियों की तलाश में टीमों को रवाना किया गया। श्योपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अतुल सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा के लोग अराजकता फैलाकर गुंडागर्दी की राजनीति करना चाहते हैं। गरीब आदिवासियों पर इस तरह फायरिंग करना उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। प्रशासन और पुलिस को आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए, नहीं तो कांग्रेस आदिवासियों के साथ मिलकर लड़ाई लड़ेगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » विजयपुर में मतदान से पहले फायरिंग, एक दर्जन बदमाशों ने आदिवासियों पर गोली चलाई, तीन घायल
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket