Download Our App

Home » दुनिया » विधायकों को मिलेंगे चार गुना बड़े फ्लैट, सीएम ने किया भूमिपूजन, बोले-यह विश्राम गृह नहीं, जनसेवा गृह है

विधायकों को मिलेंगे चार गुना बड़े फ्लैट, सीएम ने किया भूमिपूजन, बोले-यह विश्राम गृह नहीं, जनसेवा गृह है

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विधायकों के लिए बन रहे अत्याधुनिक फ्लैट्स का सोमवार को भूमिपूजन किया। इस अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में जो सौगातें जुड़ रही हैं, वे सिर्फ निर्माण नहीं हैं, वे एक नई चेतना का सृजन कर रही हैं। यह विश्रामगृह नहीं, सेवा गृह है-जहां विधायक सुविधाओं के साथ जनकल्याण की योजनाओं पर गंभीरता से चिंतन कर सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नए विधायक विश्रामगृह में जल संरक्षण (वाटर हार्वेस्टिंग), अग्निशमन प्रणाली (फायर अलार्म), योग केंद्र, स्विमिंग पूल जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि दूसरे चरण के निर्माण की तैयारी जल्द प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि बजट में प्रत्येक विधायक कार्यालय के लिए 5 लाख की राशि स्वीकृत की गई है ताकि जनप्रतिनिधि तकनीकी और आधुनिक संसाधनों से लैस होकर जनता की सेवा कर सकें। इस अवसर पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह भी मौजूद रहे।
विधानसभा को ई-विधानसभा बनाना अगला प्रयास- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि बदलते समय में मूलभूत सुविधाएं प्रत्येक जनप्रतिनिधि के लिए जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि 1958 में यह भवन बना था और मेरा जन्म 1957 में हुआ था। समय के साथ यह भवन अब अपनी उपयोगिता खो चुका है, नए भवन की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताते हुए कहा कि हमारे राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सीएम लगातार प्रयासरत हैं। वे चुनौतियों को स्वीकार कर प्रदेश में निवेश और औद्योगिक विकास को गति देने विदेश यात्राओं पर गए। उन्होंने कहा कि अब अगला प्रयास विधानसभा को ई-विधानसभा के रूप में विकसित करने का है।
इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय जी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास सारंग जी, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर जी, विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री सीताशरण शर्मा जी, श्री गिरीश गौतम जी, भोपाल महापौर श्रीमति मालती राय जी, विधायक श्री रामेश्वर शर्मा जी, श्री भगवानदास सबनानी जी, श्री विष्णु खत्री जी, निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी जी, विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अवधेश प्रताप सिंह जी, सचिव अरविंद शर्मा जी, अपर सचिव श्री बी.डी. सिंह जी, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री कृष्णपाल सिंह राणा जी उपस्थित रहे।

 

यह 6 नवनिर्मित कक्षाएं हजारों बच्चों को देश का भविष्य बनाएंगी-तन्खा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » विधायकों को मिलेंगे चार गुना बड़े फ्लैट, सीएम ने किया भूमिपूजन, बोले-यह विश्राम गृह नहीं, जनसेवा गृह है
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket