Download Our App

Home » जबलपुर » विधायक ने कहा मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं जैन समाज में नाराजगी, उठी गिरफ्तारी की माँग

विधायक ने कहा मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं जैन समाज में नाराजगी, उठी गिरफ्तारी की माँग

मुख्यमंत्री तक पहुँचा मामला, दोनों भाजपा नेताओं का निष्कासन लगभग तय

जबलपुर (जयलोक)। विगत दिनों जैन समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और भाषा का उपयोग करने वाले दो भाजपा नेताओं की ऑडियो जमकर वायरल हुआ है। भाजपा नेताओं के इस कृत्य से संपूर्ण जैन समाज में काफी नाराजगी है और अब पुलिस द्वारा उन दोनों भाजपा नेताओं जिनमें पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत और मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला शामिल है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शैलेंद्र सिंह राजपूत की सोशल मीडिया प्रोफाइल पर पहले खुद को विधायक प्रतिनिधि बताया गया था। लेकिन विधायक अभिलाष पांडे ने यह स्पष्ट किया है कि उत्तर मध्य विधानसभा क्षेत्र में कोई विधायक प्रतिनिधि है ही नहीं। इसका अर्थ यह है कि शैलेंद्र सिंह राजपूत द्वारा गलत तरीके से विधायक प्रतिनिधि पद का प्रयोग किया जा रहा था।
यह मामला काफी तूल पकड़ चुका है और दिल्ली भोपाल तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के संज्ञान में भी यह मामला आ चुका है। कल देर रात भाजपा के नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर ने दोनों भाजपा के नेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है और 3 दिन का समय जवाब देने के लिए दिया है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि मामला काफी गर्मा चुका है और ऊपर से निर्देश स्पष्ट है इन दोनों भाजपा नेताओं का निष्कासन पार्टी से तय माना जा रहा है।
विधायक अभिलाष पांडे का कहना है कि उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर के साथ बैठकर चर्चा की और भाजपा नेताओं को नोटिस जारी करने के लिए कहा।
दूसरी ओर इस पूरे घटनाक्रम से जैन समाज में इस घटना से काफी आक्रोशित है और अब लगातार पुलिस से आरोपियों को पकडऩे की मांग की जा रही है।
आचार्य विद्यासागर मंडल की भाजपा मंडल अध्यक्ष है जागृति शुक्ला
भारतीय जनता पार्टी ने अपने उत्तर मध्य विधानसभा के अलग-अलग मंडलों के नामकरण महान पुरुषों के नाम पर किए हैं। जैन समाज और मुनियों के बारे में टिप्पणी करने वाले भाजपा की मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला जिस मंडल की अध्यक्ष है उसका नाम ही आचार्य विद्यासागर मंडल है। बड़ी विडंबना है कि दोनों भाजपा के नेता इस बात पर भी आपत्ति कर रहे हैं कि उनके मंडल का नाम जैन आचार्य के नाम पर क्यों रखा गया।

भाजपा से जुड़े जैन समाज के नेता दुखी

पूरी घटनाक्रम में एक बात यह भी सामने आई है कि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े जैन समाज के नेता इस घटना से बहुत आहत है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष और खुद को विधायक प्रतिनिधि बताने वाले शैलेंद्र सिंह राजपूत और मंडल अध्यक्ष जागृति शुक्ला के बीच हुआ बातचीत का ऑडियो आपत्तिजनक है और उसमें जैन समाज के प्रति काफी अपशब्द और आपत्तिजनक बातें कही गई थी। प्रारंभिक तौर पर जैन समाज के भाजपा नेता खुलकर इस मामले में मुखर होकर बोलते नजर नहीं आए।

युवा नेता ने कहा निष्कासन तक पार्टी के किसी कार्यक्रम में नहीं जाऊँगा

दूसरी और जैन समाज के युवा नेता और भाजपा महानगर के उपाध्यक्ष हर्षित सिंघई ने जैन समाज के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं के निष्कासन तक भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने से इनकार कर दिया है। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में हर्षित सिंघाई ने लिखा है कि मेरे लिए सबसे पहले मेरा समाज आता है।

 

ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने खुद हथिया लिए 13 भूखंड, नगर निगम के ट्रासंपोर्ट नगर में जमकर हुई भूखंडों की बंदरबाँट

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » विधायक ने कहा मेरा कोई प्रतिनिधि नहीं जैन समाज में नाराजगी, उठी गिरफ्तारी की माँग
best news portal development company in india

Top Headlines

शहर विकास के लिए महापौर अन्नू ने नगरीय प्रशासन आयुक्त से माँगी 4 अरब 60 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री प्रगति पथ’’ के लिए 26 करोड़ ,नवीन अग्नि शमन वाहनों के क्रय के लिए 12 करोड़ ,पर्यावरण संरक्षण के

Live Cricket