भोपाल (जयलोक)। 12 जनवरी को मध्यप्रदेश के सभी स्कूलों में स्वामी विवेकानंद की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर सामूहिक सूर्य नमस्कार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट स्कूल में योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया। वहीं, स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नरसिंहपुर जिले के सीएम राइज स्कूल में छात्रों के साथ सूर्य नमस्कार किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद जी के भारतीय संस्कृति पर गर्व करने के विचार हम सभी के लिए आज भी प्रासंगिक हैं। स्वस्थ शरीर और बौद्धिक बल ही युवाओं की असली पूंजी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मध्य प्रदेश की युवा शक्ति अपने सामर्थ्य और बौद्धिक क्षमता के साथ विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहभागी बनेगी।
उन्होंने कहा कि भारत हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है और हमारी सरकार हर साल सूर्य नमस्कार का आयोजन करती है। आज मध्यप्रदेश सरकार युवा शक्ति मिशन लॉन्च कर रही है, जिससे हम प्रदेश के युवाओं को शिक्षित करने का संकल्प लेते हैं। हम चाहते हैं कि 10वीं और 12वीं कक्षा में प्रदेश का युवा शत-प्रतिशत उत्तीर्ण हो और शिक्षित बने। उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य 2028 तक मध्यप्रदेश के 70 प्रतिशत से ज्यादा युवा स्वरोजगार हासिल करें। प्रदेश में डेढ़ करोड़ से ज्यादा युवा हैं और आज ही हम लाडली बहना योजना के तहत राशि वितरण कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद के योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा युवाओं को प्रेरित किया। उन्हें अपने सपनों को पूरा करने के लिए जागरूक किया। उनका योगदान न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया के लिए अमूल्य है। उन्होंने युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही दिशा में उपयोग करने की प्रेरणा दी और कहा कि उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बहन कृष्णा गौर, विधायक गण रामेश्वर शर्मा व भगवान दास सबनानी एवं भोपाल की महापौर मालती राय समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
विवेकानंद की 3-डी रंगोली वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा दिवस पर रविवार को स्वामी विवेकानंद पर बनी दुनिया की सबसे बड़ी 3-डी रंगोली का अनावरण किया। सीएम ने रंगोली में खुद रंग भरे। भोपाल के शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वेयर फीट में 3-डी रंगोली बनी है। इस रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी गईं। इस रंगोली में संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश दिया गया। विश्व की सबसे बड़ी यह 3-ष्ठ रंगोली गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हो गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्यप्रदेश ने इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी द्वारा बनाई गई अद्भुत कौशल और अतुलनीय कला से समृद्ध यह रंगोली भारतीय संस्कृति और सृजनात्मकता का जीवंत प्रतीक है, जो प्रदेश के प्रत्येक युवा को मध्यप्रदेश का नाम गर्व से ऊंचा करने की निरंतर प्रेरणा देता रहेगी। युवा दिवस के उपलक्ष्य में भोपाल के शौर्य स्मारक में 18 हजार स्क्वेयर फीट में बनी ‘विश्व की सबसे बड़ी 3ष्ठ रंगोली’ को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शौर्य स्मारक पहुंचते। यहां मुख्यमंत्री और स्कूली बच्चों ने एक दूसरे पर पुष् वर्षा की।
कैसी है विश्व की सबसे बड़ी रंगोली
इस 3-डी रंगोली को बनाने में 48 घंटे से अधिक का समय लगा है, रंगोली को इंदौर की जानी-मानी कलाकार शिखा शर्मा जोशी और उनकी टीम तैयार की है। शिखा शर्मा देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की ब्रांड एंबेसेडर भी हैं। उन्होंने इस रंगोली में स्वामी विवेकानंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तस्वीरें उकेरी हैं। इसमें संवाद, सामर्थ्य और समृद्धि का संदेश दिया गया है।
