Download Our App

Home » जबलपुर » शहर के प्रवेश द्वारों पर सौंदर्यीकरण के कार्य से बदलेगी तस्वीर

शहर के प्रवेश द्वारों पर सौंदर्यीकरण के कार्य से बदलेगी तस्वीर

नगर निगम 10 करोड़ रूपये की राशि से 1 लाख पौधे लगाने, और सौन्दर्यीकरण के कार्य करेगा

जबलपुर (जयलोक)। डुमना में तेंदुए की झलक, शहर की आकर्षक जल संरचनाओं के प्रतिबिंब वाली ऐसी मनमोहक और आकर्षक झांकियां जल्द ही शहर के प्रमुख चौराहों के साथ ही शहर में प्रवेश करने वालों मार्गों पर नजर आने वाली हंै। शहर की सौंदर्यीकरण की कार्य योजना पर आयुक्त प्रीति यादव का कहना है कि इसका कार्य पूर्ण होते ही शहर में विकास की दृष्टि से भी बड़े बदलाव नजर आएंगे और शहर में आने वाले लोगों को सुखद अनुभूति होगी।
देश के दूसरे और प्रदेश के प्रथम स्वच्छ वायु सिटी को और उत्तम बनाने  महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ और आयुक्त प्रीति यादव ने एक बड़ी पहल शुरू की है। 10 करोड़ रूपये की लागत से शहर में बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्य के साथ-साथ शहर के प्रमुख स्थानों पर सौंदर्यीकरण के कार्य जिसमें रॉकरी, फाउंटेन, लैण्ड स्कैपिंग, ग्रीन वॉल के अलावा अन्य कार्य किये जायेगें।  विगत दिवस इस अभियान की शुरुआत की गई। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ ने केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष रिकुं विज, एम.आई.सी. सदस्य आदि के साथ सौन्दर्यीकरण के कार्यों का भूमिपूजन करते हुए बताया कि आज का दिन पर्यावरण, स्वच्छ वायु और शहर सौन्दर्यीकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
महापौर ने यह भी बताया कि अब संस्कारधानी में हवाई जहाज से यात्रा कर डुमना रोड़ से शहर आने वाले लोगों को भी फूलों की महक के साथ-साथ बहुत सुन्दर खूबसूरती दिखाई देगी। उन्होंने इसके लिए आज से कार्यों को प्रारंभ करा दिया है।

2 करोड़ से कैंट विधानसभा में होंगे कार्य
भूमिपूजन के मौके पर केन्ट विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक ईश्वरदास रोहाणी ने कहा कि केन्ट विधानसभा क्षेत्र में 2 करोड़ रूपये की राशि से पर्यावरण को बेहतर बनाने की दिशा में सौन्दर्यीकरण के कार्य कराकर यहाँ के नागरिकों को स्वच्छ वायु में रहने की सौगात दी जायेगी। इसके लिए उन्होंने नगर निगम प्रशासन को शुभकामनाएं भी दी।
उल्लेखनीय है कि महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा लगातार शहर के सौन्दर्यीकरण के साथ-साथ शहर विकास के लिए तेजी से कार्य कराये जा रहे हैं और नागरिकों के लिए बुनियादी सुविधाओं में भी विस्तारीकरण कर बढ़ोत्तरी की जा रही है। इसी श्रृंखला में नगर निगम द्वारा सिटी ब्यूटीफिकेशन और स्वच्छ वायु सिटी का खिताब बरकरार रखने की पहल की गई है।

73 करोड़ की प्रोत्साहन राशि प्राप्त, नगर निगम की बड़ी उपलब्धि
स्वच्छ वायु सिटी की गणना में प्रदेश में अव्वल आने वाले जबलपुर ने इस श्रेणी में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। अपनी भविष्य की योजनाओं के प्रस्तुतीकरण से शासन की कार्य मंशा के अनुरूप सहमति पाने के बाद के  प्रोत्साहन राशि के साथ ही प्रोजेक्ट राशि प्राप्त करने में नगर निगम को सफलता मिली है। आयुक्त प्रीति यादव ने बताया कि 73 करोड़ की राशि नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है। इस राशि के उपयोग से वायु गुणवत्ता ग्रीन एरिया बढ़ाने के लिए आवश्यक उपकरण मशीन क्रय करने के साथ ही अन्य कार्य किए जाएंगे जिससे जल्द ही जबलपुर का विकसित स्वरूप भी और सुधरकर सामने आएगा।

भाई को बचाने आई बहन को भी पति ने मारी गोली

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » शहर के प्रवेश द्वारों पर सौंदर्यीकरण के कार्य से बदलेगी तस्वीर
best news portal development company in india

Top Headlines

शहर विकास के लिए महापौर अन्नू ने नगरीय प्रशासन आयुक्त से माँगी 4 अरब 60 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री प्रगति पथ’’ के लिए 26 करोड़ ,नवीन अग्नि शमन वाहनों के क्रय के लिए 12 करोड़ ,पर्यावरण संरक्षण के

Live Cricket