
जबलपुर, (जय लोक)। नगर कांग्रेस ने जबलपुर पुलिस पर तानाशाही और प्रदेश सरकार की कठपुतली की तरह कार्य करने का आरोप लगाते हुये आने वाले दिनों में चरण बध्द आंदोलन की चेतावनी दी।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने प्रेस वार्ता कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर झूठी एफआईआर का विरोध करने के लिये जब कांग्रेस जन एसपी आफिस पहुंचे तब एसपी ने मिलने से इंकार कर दिया, जबकी वो कार्यालय में मौजूद थे। उन्होंने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल से मिलने से इंकार किया, साथ ही ज्ञापन भी स्वीकार नहीं किया।
जब कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण धरने पर बैठे तो उनके उपर बल प्रयोग किया गया और झूठे मुकदमे दर्ज कर दिये गये। पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कहा जबलपुर पुलिस की तानाशाही के खिलाफ कांग्रेस जन अब चरण बध्द जन आंदोलन खड़ा करेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक मिश्रा, पूर्व विधायक संजय यादव, कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष सतीश तिवारी, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश यादव, नेता प्रतिपक्ष अमरीष मिश्रा, अभिषेक चिंटू चौकसे सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Author: Jai Lok
