Download Our App

Home » दुनिया » शीतकालीन सत्र में कांग्रेस को मुँहतोड़ जवाब देगी सरकार

शीतकालीन सत्र में कांग्रेस को मुँहतोड़ जवाब देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को दिए विपक्ष के आरोपों का जवाब देने की खुली छूट
भोपाल (जयलोक)। मप्र में विधानसभा का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होगा। शीतकालीन सत्र पांच दिनों का होगा, लेकिन इसमें सिर्फ चार ही बैठकें प्रस्तावित की गई हैं। इस सत्र में सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में सरकार ने भी कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी शुरू कर दी है। कैबिनेट बैठक से पहले चर्चा में उक्त विषय पर विस्तार से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों से बात की। कहा कि सरकार हर वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग समेत हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष यदि झूठी दलीलें देता है तो अपने-अपने विभागों में किए विकास के कामों का आईना दिखाने में पीछे न रहें।
जानकारी के अनुसार, विपक्ष ने चार बैठकें तय किए जाने पर आपत्ति जताई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि सरकार जानबूझकर छोटा सत्र बुला रही है ताकि विपक्ष को सवाल उठाने का अवसर न मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सदन में चर्चा से बचना चाहती है, इसलिए बहस के दिन घटा दिए गए हैं। सिंघार ने यह भी कहा कि किसानों की समस्याएं, बेरोजगारी, जातीय संघर्ष और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दे लगातार सामने आ रहे हैं, जिन्हें विपक्ष सत्र में जोरदार ढंग से उठाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार विधानसभा की कार्यवाही के लाइव टेलीकास्ट से परहेज कर रही है, ताकि जनता तक सच्चाई न पहुंचे। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि अब वक्त है कि कार्यकर्ता से लेकर नेतृत्व तक एक समान दिशा में काम करें। पचमढ़ी शिविर को इसी कड़ी में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। सत्र में अनुपूरक बजट समेत चार विधेयक लाए जा सकते हैं। इसे लेकर विभागों ने तैयारियां शुरू कर दी है। वहीं, विपक्ष भी कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों का दिए निर्देश
वहीं मुख्य सचिव ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। सीएस ने कहा कि हर जिले, विकासखंड और ग्राम पंचायत में गौरव दिवस मनाया जाए। बिरसा मुंडा सहित जनजातीय नायकों का समान कार्यक्रम हों। योजनाओं, नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई जाए। विद्यार्थी, कलाकार और समाज के मुखियाओं का समान और योजनाओं पर फोकस करें। प्रदेश में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा मनाया जा रहा है, लेकिन कई जिलों में कार्यक्रम न होने की शिकायतों पर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने अधिकारियों की क्लास ली। उन्होंने जनजातीय कार्य विभाग के अफसरों से सख्ती से पूछा, आयोजन किए हैं तो दिख क्यों नहीं रहे? जवाब न मिलने पर कई अफसर चुप रह गए। मुख्य सचिव ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पखवाड़े का उद्देश्य शत-प्रतिशत पूरा होना चाहिए।
विपक्ष को दिखाएं विकास का आईना
सरकार विस सत्र की तैयारियों में जुट गई है। वहीं मुख्यमंत्री ने मंत्रियों से कहा है कि वे भी विधानसभा सत्र के लिए तैयारी शुरू कर दें। मंत्री अपने विभागों की चल रही योजनाओं और विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार करके रखें। अगर कांग्रेस सरकार पर कोई झूठे आरोप लगाती है तो उसको मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग समेत हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने जा रहे हैं। विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष यदि झूठी दलीलें देता है तो अपने-अपने विभागों में किए विकास के कामों का आईना दिखाने में पीछे न रहें।

 

बार-बार मकान बदलने वाले पुराना बूथ याद रखें

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » शीतकालीन सत्र में कांग्रेस को मुँहतोड़ जवाब देगी सरकार
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket