Download Our App

Home » अपराध » शॉन एलिजे होटल की महिलाकर्मी ने लगाई फाँसी

शॉन एलिजे होटल की महिलाकर्मी ने लगाई फाँसी

नहीं मिला सुसाइड नोट, पुलिस जाँच में जुटी
जबलपुर (जयलोक)। दो दिनों पूर्व जहाँ शादी समारोह के दौरान शॉन एलिजे होटल में आग लगने से हडक़ंप मच गया था तो वहीं आज इसी होटल की एक महिला कर्मचारी ने फाँसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। महिला कर्मचारी का शव तिलवारा स्थित एक किराए के हॉस्टल में फाँसी पर लटका मिला है। शव के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है जिससे आत्म हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है।
तिलवारा पुलिस ने बताया कि 21 वर्षीय घंसौर निवासी आस्था है जो होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ  के रूप में कार्यरत थी, आस्था तिलवारा में ही एक किराए के हॉस्टल में रहती थी। यहाँ हॉस्टल में रहने वाली अन्य महिलाओं ने आस्था को फंदे से लटका देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और प्रारंभिक जाँच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने इस बात की जानकारी मृतिका के परिवार वालों को भी दी।
परिवार वालों ने बताया कि आस्था सामान्य रूप से काम कर रही थी। आत्म हत्या जैसे कदम उठाने का उसके पास कोई कारण नहीं था। जिसके बाद अब पुलिस आस्था के होटल स्टॉफ आर हॉस्टल में रहने वाली युवतियों से भी पूछताछ कर रही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » शॉन एलिजे होटल की महिलाकर्मी ने लगाई फाँसी
best news portal development company in india

Top Headlines

50 हजार से अधिक आदिवासियों को चिकित्सा लाभ दिलवा चुके है रोटरी कैम्प

संसाद विवेक तन्खा के विशेष प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में लगातार लग रहे स्वस्थ शिविर जबलपुर (जयलोक)।शहडोल जिले के लिए

Live Cricket