Download Our App

Home » दुनिया » संघ देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा : प्रियांक खरगे

संघ देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा : प्रियांक खरगे

बेंगलुरु। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे के बेटे और कर्नाटक सरकार में आईटी मंत्री प्रियांक खरगे को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानी आरएसएस देश के लिए खतरा दिखाई दे रहा है। उन्होंने इस खतरे को भांपते हुए राज्य मुख्य सचिव को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने कहा कि स्वयं सेवक संविधान से इतर गतिविधियां करते हैं। उनकी ओर से युवाओं और बच्चों को उकसाया जाता है ताकि देश की एकता और अखंडता पर खतरा पैदा हो। इसलिए शीघ्राति शीघ्र इस संगठन पर प्रतिबंध लगना चाहिए।
प्रियांक खरगे ने पत्र में मांग की है कि आरएसएस की गतिविधियों पर बैन लगे। जैसे शाखा और बैठकों पर पाबंदी लगे। इसके अलावा सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी रोक लगे। सरकारी स्कूल, सहायता प्राप्त स्कूल, खेल के मैदान आदि पर शाखाएं ना लगने दी जाएं। इसके अलावा सरकार के अंतर्गत आने वाले मंदिरों के इस्तेमाल पर भी रोक लगे। प्रियांक ने कहा कि आरएसएस अपनी गतिविधियों से नफरत के बीज बो रहा है। पुलिस से परमिशन के बिना ही आरएसएस के कार्यकर्ता लाठी लेकर चलते हैं। उनकी ओर से युवाओं और बच्चों को उकसाया जाता है ताकि देश की एकता और अखंडता पर खतरा पैदा हो। अब इस लेटर के आधार पर सिद्धारमैया ने राज्य की मुख्य सचिव शालिनी रजनीश से कहा है कि वे पूरे मामले को समझें और उसकी जानकारी लेने के बाद जरूरी ऐक्शन लें। प्रियांक खरगे सिद्धारमैया की सरकार में आईटी मिनिस्टर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। प्रियांक खरगे के प्रस्ताव पर भाजपा ने तीखा विरोध जाहिर किया है। बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने 100 साल पूरे कर लिए हैं और उसका देश भर में जश्न मना रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शताब्दी वर्ष से जुड़े एक आयोजन में हिस्सा लिया था और आरएसएस के सम्मान में डाक टिकट और सिक्का जारी किया था।
भाजपा का कहना है कि अपनी असफलताओं से जनता का ध्यान खींचने के लिए सरकार चाहती है कि एक नया मुद्दा खड़ा हो जाए। इसके अलावा कांग्रेस में सीएम पद के लिए मची आंतरिक कलह को भी इसकी एक वजह बताया है। बता दें कि पिछले दिनों डीके शिवकुमार ने विधानसभा में आरएसएस की प्रार्थना की दो पंक्तियां सुनाई थीं और उसकी तारीफ की थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा कि संघ की बढ़ती लोकप्रियता कांग्रेस को पच नहीं रही है। अब वह असहिष्णु हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ऐसी पूरे देश में कोई घटना नहीं है, जब आरएसएस के लोगों ने कोई अनुशासनहीनता दिखाई हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो लंबे समय से खिलाफ ही रही है, लेकिन आरएसएस की अपनी भूमिका है और देश रक्षा के लिए वह हमेशा तत्पर रहा है।

 

 

निर्माण कार्यों में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं, निगमायुक्त ने सुबह सुबह लगाई इंजीनियरों की क्लास

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » संघ देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा : प्रियांक खरगे
best news portal development company in india

Top Headlines

नेता प्रतिपक्ष के आधे कार्य का संतुष्टि पत्र उजागर कर रहा सफाई ठेकेदारों का खेल, सफाई कार्य पूर्ण नहीं तो नेता प्रतिपक्ष ने क्यों नहीं रोका ठेकेदार का संतुष्टि प्रमाण पत्र, क्या विपक्ष के नेता मजबूरी में दे रहे सफाई कंपनी को संतोषजनक कार्य का प्रमाण पत्र, क्या होगा अन्य वार्डों का ?

Live Cricket