
जबलपुर (जयलोक)। सडक़ों को लेकर राजनीति गर्मा गई है। कांग्रेस सडक़ों की खस्ताहालत को लेकर सडक़ों पर उतरी आई है। 25 वर्ष पूर्व मालवीय चौक से लेकर शास्त्री पुल तक निर्मित माडल रोड की याद दिलाते हुए कांगे्रस ने कल इस सडक़ का पूजन भी किया। कांगे्रस अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने इस मौके पर कहा कि आज जब पूरे मध्य प्रदेश में सडक़ों की हालत बदहाल है, गड्ढों में सडक़ें गायब हैं और लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। वहीं जबलपुर के तीन पत्ती चौक की 25 साल पुरानी सडक़ आज भी चमचमा रही है। यह सडक़ किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि कांग्रेस सरकार की दूरदर्शिता, गुणवत्ता और जनसेवा की भावना का परिणाम है। इसी ऐतिहासिक और सशक्त निर्माण की याद में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सडक़ पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मप्र में जंगल घूमना अब हुआ मंहगा, राज्य सरकार ने एंट्री टिकट 10 प्रतिशत बढ़ाई
Author: Jai Lok







