Download Our App

Home » दुनिया » सत्ता पक्ष के लोग सदन नहीं चलाना चाहते प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप

सत्ता पक्ष के लोग सदन नहीं चलाना चाहते प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप

नई दिल्ली (जयलोक)। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया है कि वे ही सदन नहीं चलाना चाहते। उन्होंने कहा कि सदन में विपक्ष नेताओं को बोलने नहीं दिया जाता। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी ने अन्य विपक्षी सांसदों के साथ संसद परिसर में बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण मामले पर विरोध प्रदर्शन भी किया।
प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा
प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘जब भी विपक्ष के नेता सदन में बोलना चाहते हैं तो उन्हें बोलने की इजाजत नहीं दी जाती। हम चर्चा की मांग कर रहे हैं और उन्हें ये मांग माननी चाहिए। बीते सत्र में मैं ये देखकर हैरान रह गई कि सत्ता पक्ष ने सदन में हंगामा शुरू किया। उन्होंने एक मुद्दे को पकड़ा ताकि विपक्ष उस पर प्रतिक्रिया दे। जिससे हंगामा हुआ और सदन की कार्रवाई स्थगित हो गई। अगर ये उन्हें सही लगता है तो फिर ठीक है।
बिहार के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहा विपक्ष
गौरतलब है कि विपक्ष ऑपरेशन सिंदूर, पहलगाम आतंकी हमले, बिहार में मतदाता सूची के पुनरीक्षण मामले पर सदन में चर्चा की मांग कर रहा है। सरकार ने अगले हफ्ते ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा की बात कही है, लेकिन विपक्ष बिहार के मुद्दे पर चर्चा की मांग पर अड़ा है। इसे लेकर आज भी विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के कई सांसद शामिल हुए।
एसआईआर मामले पर संसद परिसर में विपक्ष ने किया प्रदर्शन
संसद के मॉनसून सत्र के चौथे दिन बिहार में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष का विरोध तेज हो गया। संसद की कार्यवाही शुरु होने से पहले गुरुवार को विपक्षी दलों के सांसदों ने संसद भवन परिसर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। विपक्षी सांसद संसद भवन के मकर द्वार पर एकजुट हुए और हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल हुईं। प्रियंका गांधी ने लोकतंत्र खतरे में है, लिखा पोस्टर लहराया और कहा, जब भी विपक्ष बोलना चाहता है, उन्हें रोका जाता है। हम केवल चर्चा की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा, यह लड़ाई अभी जारी रहेगी। हमें भरोसा है कि चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम करेगा और किसी भी मतदाता को वंचित नहीं किया जाएगा। वहीं, कांग्रेस के सुखजिंदर सिंह रंधावा ने चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए कहा, अब यह आयोग नहीं बल्कि भाजपा का कार्यालय बन गया है।आरजेडी सांसद मनोज झा ने केंद्र पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, अगर चुनाव आयोग बांग्लादेश के चुनाव आयोग जैसा व्यवहार करेगा तो यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।

 

 

ई-रिक्शा में स्कूली बच्चों को ले जाने पर लगा प्रतिबंध, जय लोक ने प्रमुखता से उठाया था मुद्दा

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सत्ता पक्ष के लोग सदन नहीं चलाना चाहते प्रियंका गांधी ने सरकार पर लगाए आरोप
best news portal development company in india

Top Headlines

सूर्या हॉफ  मैराथन में दौडेंगे 7500 से अधिक धावक, 16 को आयोजित होगी दौड़, मिलेंगेे 15 लाख के पुरस्कार

जबलपुर (जय लोक)।कोबरा ग्राउंड में 16 नवम्बर को सूर्या हॉफ  मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 7500 प्रतिभागी

Live Cricket