Download Our App

Home » दुनिया » सदन में आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य का संकल्प हुआ पारित

सदन में आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य का संकल्प हुआ पारित

भोपाल (जयलोक)। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का संकल्प प्रस्तुत किया। इसे सदन ने पारित कर दिया। इस पर सात घंटे चर्चा की जाएगी। वहीं कांग्रेस ने विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया।
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने की संकल्प को विधानसभा की पटल पर रखा। विधानसभा में मध्य प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प पारित हुआ। इस पर आज चर्चा के लिए 7 घंटे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा यह सदन 70 वर्षों में जनता के विश्वास के रूप में परिलक्षित हुआ है। अध्यक्ष जी अभी-अभी हमारी सरकार ने दो साल का कार्यकाल पूरा किया है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि हम सबने मिलकर न सिर्फ दूरगामी परिणाम के निर्णय लिए, बल्कि कई ऐसे निर्णय लिए जो माइलस्टोन के रूप में जाने जाएंगे, जो जनता के जीवन के बदलाव का हिस्सा बनेंगे। 11 दिसंबर को लाल सलाम को आखिरी सलाम किया। यह हमारे लिए गौरव की बात है।
दो साल में दूरगामी निर्णय
हमारी पार्टी की सरकार ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया।
हमारे पास नीति भी है नियत भी है।
हमने नक्सलवाद को ध्वस्त किया है।
अवैध हथियार फैक्ट्री ध्वस्त की गईं।
मेट्रोपोलिटन सिटी बनाने का निर्णय लिया गया।
जबलपुर और ग्वालियर में भी मेट्रोपोलिटिन सिटी बनेगी।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा से विधानसभा के गठन के साथ विशेष सत्र का आयोजन लोक कल्याणकारी राज्य के कर्तव्य पथ पर चलने के लिए मार्ग प्रशस्त करने और संभाल बढ़ाने वाला होगा। मध्य प्रदेश में अप्रैल 2026 से सार्वजनिक परिवहन सेवा शुरू करने जा रहे है।
नेता-नीति तो है, नीयत है कि नहीं? बोले- नेता प्रतिपक्ष
कार्यवाही के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि मध्य प्रदेश विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बने इस चर्चा का मैं स्वागत करता हूं, लेकिन मुख्यमंत्री जी बोल रहे हैं नेता हैं, नीति है, लेकिन नीयत है कि नहीं यह जानना ज्यादा जरूरी है। यदि विधानसभा सत्र की लाइव टेलीकास्ट होती तो आज प्रदेश की पूरी जनता इसे देख रही होती। विधानसभा का सत्र लंबा चले यह जरूरी होता है। जनता के बहुत सारे सवाल होते हैं। 24 घंटे बिजली आपके घोषणा पत्र में लिखा था। हम 24 घंटे की गारंटी चाहते हैं। घर-घर पानी जनता को दें… हम आप से गारंटी चाहते हैं। लाडली महिलाओं को तीन हजार रुपये की गारंटी हम चाहते हैं। मजदूरों को उनकी पूरी मजदूरी मिले, हम आपसे यह गारंटी चाहते हैं। प्रदेश में एमएसएमई यूनिट बंद हो रही है, वह बंद न हो या हम आपसे गारंटी चाहते हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मैं चाहत हूं कि इस पर मुख्यमंत्री बात करें। प्रदेश का कर्ज कैसे खत्म होगा यह भी बताएं। रेवेन्यू कैसे बढ़े इस पर आप लोग बात करें।

 

भूरा ज्वेलर्स के मालिक से कट्टे की नोंक पर हुई लूट

नगर संगठन की सूची में 29 नाम, किस नेता का जोर चला – किसने की घुसपैठ, किसकी हुई उपेक्षा, अब सब पर चर्चाएं जारी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सदन में आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य का संकल्प हुआ पारित
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

  जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश

Live Cricket