
जबलपुर (जयलोक)। अजाक्स संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नू) को नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को बरसाती एवं छाता प्रदान करने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही साथ अजाक्स संघ के अध्यक्ष द्वारा महापौर से यह भी मांग की गई कि प्रतिनियुक्ति पर आये अधिकारी कर्मचारी जिनको नगर निगम में कार्यरत 3 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं उन सभी अधिकारी कर्मचारियों को उनके मूल विभाग में स्थानांतरित किया जावे। महापौर ने संघ की मांग को स्वीकार करते हुये सफाई कर्मचारियों को बरसात के पूर्व बरसाती एवं छाता जल्द से जल्द प्रदान करने हेतु आष्वासन प्रदान किया। महापौर को ज्ञापन प्रेषित करने हेतु अजाक्स संघ के अध्यक्ष अमित मेहरा, रामाराव मगरदे, जगदीष नन्हेट, अचैया कोरी, राजेन्द्र पटेल, मन्नूलाल पटेल, गुलशन जबलपुरी, कालूराम सोलंकी, समीम भईजान, श्रीनिवासलू, सामियल, दयाराम धु्रर्वे, कोयरी नायडू आदि उपस्थित रहे।


Author: Jai Lok
