Download Our App

Home » Uncategorized » समाधान ऑनलाइन की वर्चुअल मीटिंग में भी सीएम ने की जबलपुर के रिकॉर्ड रूम की तारीफ

समाधान ऑनलाइन की वर्चुअल मीटिंग में भी सीएम ने की जबलपुर के रिकॉर्ड रूम की तारीफ

जल्द ही प्रदेश के अन्य जिलों में भी नजर आ सकता है राजस्व अभिलेखागार का यही स्वरूप
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर दीपक सक्सेना के नवाचार की सराहना की

जबलपुर (जयलोक)। जबलपुर में जिला प्रशासन ने एक बार फिर अग्रणी श्रेणी का कार्य किया है। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने विगत चार माह में जबलपुर के राजस्व अभिलेखागार जो की बहुत ही जीर्ण शीर्ण स्थिति में पड़ा हुआ था को आधुनिक स्वरूप प्रदान कर उसका डिजिटाइजेशन भी करवाया है। विगत दिवस प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद व्हीडी शर्मा, मंत्री राकेश सिंह की उपस्थिति में राजस्व अभिलेखागार (रिकॉर्ड रूम) का उद्घाटन किया गया। इस दौरान कलेक्टर दीपक सक्सेना ने किए गए कार्य का विवरण मुख्यमंत्री के समक्ष रखा और किए गए नवाचार के माध्यम से आम जनता को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी दी।
कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर दीपक सक्सेना एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा किए गए इस कार्य की प्रशंसा की। यहां तक की एक दिन बाद शुक्रवार को आयोजित हुई समाधान ऑनलाइन की वर्चुअल मीटिंग में भी प्रदेश के कलेक्टरों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर कलेक्टर द्वारा किए गए नवाचार की प्रशंसा की।
जबलपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने यह मंशा भी व्यक्त की है कि आगामी समय में प्रदेश के अन्य जिलों के राजस्व अभिलेखागारों को इसी प्रकार से व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा ताकि पूरे प्रदेश में आम जनता को राहत मिल सके।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भू-अभिलेख के व्यवस्थित रखरखाव के लिए जबलपुर में की गई पहल सराहनीय है। राज्य सरकार ने राजस्व प्रशासन सहित अनेक क्षेत्रों में कई नवाचार किए हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में साइबर तहसील, सम्पदा -1 और सम्पदा 2 के माध्यम से नागरिकों को सेवाएं प्राप्त हो रही हैं। अब अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे लाल बस्ते का चलन खत्म हो रहा है। राजस्व रिकार्ड की नकल निकलवाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने की अब आवश्यकता नहीं है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवीनीकृत राजस्व अभिलेखागार के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्व के क्षेत्र में यह एक नूतन व्यवस्था है जो सुशासन के लिए प्रेरित करती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज नागरिकों को दस्तावेजों की हार्ड कापी और साफ्ट कापी दोनों ही उपलब्ध करवाने की व्यवस्था है। जबलपुर जिला प्रशासन इस पहल के लिए बधाई का पात्र है।

पूरे प्रदेश में हो यह व्यवस्था-राकेश सिंह
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि जबलपुर में राजस्व रिकार्ड के नवीनीकरण के नवाचार की शुरूआत हुई है, यह खुशी की बात है और उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह व्यवस्था पूरे प्रदेश में होगी। इस उपलब्धि पर उन्होंने कलेक्टर दीपक सक्सेना सहित जिले की टीम को बधाई दी और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जो नवाचार शुरू हुआ है वह निश्चित ही एक मॉडल बनेगा।
खजुराहो सांसद बीडी शर्मा ने जबलपुर के अपडेटेड राजस्व रिकार्ड रूम का बेहतर कार्य हुआ है और इस नई तकनीकी की शुरूआत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अब कोई भी व्यक्ति जबलपुर जिले में अपने अभिलेखों की स्थिति के संबंध में ऑनलाईन देख सकता है।

हिंदू छात्राओं से रेप के आरोपी फरहान का शॉर्ट एनकाउंटर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » समाधान ऑनलाइन की वर्चुअल मीटिंग में भी सीएम ने की जबलपुर के रिकॉर्ड रूम की तारीफ
best news portal development company in india

Top Headlines

शहर विकास के लिए महापौर अन्नू ने नगरीय प्रशासन आयुक्त से माँगी 4 अरब 60 करोड़ रुपये की राशि

मुख्यमंत्री प्रगति पथ’’ के लिए 26 करोड़ ,नवीन अग्नि शमन वाहनों के क्रय के लिए 12 करोड़ ,पर्यावरण संरक्षण के

Live Cricket