Download Our App

Home » जबलपुर » सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, केन्द्र और प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को दे रही सुविधाएं-मंत्री सारंग

सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, केन्द्र और प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को दे रही सुविधाएं-मंत्री सारंग

जबलपुर (जयलोक)। संासद आशीष दुबे द्वारा आयोजित सांसद खेल महोत्सव का आज रानीताल में जोरशोर से शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण तथा सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, खेल संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ खिलाड़ी व युवा भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। खेल महोत्सव के शुभारंभ के मौके पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियाँ भी दी गईं।

कार्यक्रम में उपस्थित मंत्री विश्वास कैलास सारंग ने खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि प्रदेश और केन्द्र सरकार खिलाडिय़ों को हर संभव सुविधा पहुँचाने का प्रयास कर रही है। सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फिट इंडिया और खेलो इंडिया की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जिसका उद्देश्य खिलाडिय़ों की प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उनकी खेल प्रतिभा को निखारना है। इस दौरान सांसद आशीष दुबे ने कहा कि इस कार्यक्रम से खेल प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा। सांसद आशीष दुबे ने सांसद खेल महोत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल महोत्सव में कौन कौन सी खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।

जिला स्तर पर 23 से 25 दिसंबर तक विभिन्न खेल परिसरों में एथलेटिस, कबड्डी, कुश्ती, बैडमिंटन, फुटबॉल, क्रिकेट, खो-खो, हॉकी, बॉक्सिंग, वॉलीबॉल सहित अनेक खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए जाएंगे।इस दौरान महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, सांसद श्रीमति सुमित्रा बाल्मिक, विधायक अजय विश्नोई, इंदु तिवारी, अशोक रोहाणी, नीरज सिंह, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे, नगर निगम अध्यक्ष रिंकुज विज, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष राजकुमार पटेल आदि भी सांसद खेल महोत्सव के शुभारंभ पर उपस्थित रहे।

 

 

बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर विहिप का विरोध प्रदर्शन, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » सांसद खेल महोत्सव का हुआ शुभारंभ, केन्द्र और प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को दे रही सुविधाएं-मंत्री सारंग