Download Our App

Home » दुनिया » सीएम मोहन यादव की घोषणा एमपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा

सीएम मोहन यादव की घोषणा एमपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा

भोपाल (जयलोक)। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर बनी फिल्म छावा को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने बुधवार को इसकी घोषणा की जाएगी। सीएम ने कहा कि फिल्म छावा को टैक्स फ्री किया जाएगा। बता दें कि फिल्म के टैक्स फ्री होने के बाद टिकट के रेट में गिरावट आएगी। इस फिल्म में अभिनेता विक्की कौशल ने टाइटल रोल निभाया है। फिल्म की जमकर तरीफ हो रही है। फिल्म छावा को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है। विक्की कौशल की फिल्म छावा रिलीज के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। विक्की कौशल के एक्टिंग की भी तारीफ हो रही है। इस फिल्म में उन्होंने संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इसके अलावा फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना ने औरंगजेब के रोल निभाया है।

 

क्या कहा सीएम ने

सीएम मोहन यादव ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर फिल्म छावा को टैक्स फ्री करने की घोषणा करता हूं। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के मौके पर उनके पुत्र संभाजी महाराज के जीवन के आधारित फिल्म छावा अब मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री होगी।

फिल्म देखने के लिए उमड़ रही भीड़

मध्य प्रदेश में भी फिल्म छावा को लेकर क्रेज है। फिल्म देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सिनेमा घरों में जा रहा हैं। फिल्म की हर तरफ तारीफ भी हो रही है। फिल्म के टैक्स फ्री होने से फिल्म देखने के लिए लोगों की भीड़ और बढऩे की संभावना है।

 

करण-अर्जुन ने की युवक की हत्या, शादी समारोह में चले चाकू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » सीएम मोहन यादव की घोषणा एमपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म छावा
best news portal development company in india

Top Headlines

सभी 79 वार्डों में जल सुनवाई    पेयजल के मामले में जबलपुर की स्थिति बेहतर, वार्डवार हुई जल सुनवाई में प्राप्त हुए सभी आवेदनों पर हो रही है त्वरित कार्रवाई-महापौर, महापौर एवं निगमाध्यक्ष ने की सुनवाई, 44 शिकायतों में जल की मात्र एक शिकायत आई, 2 घंटे में कराया निराकरण

Live Cricket