Download Our App

Home » अपराध » हत्या के 31 मामलों में 35 लोगों की गई जान, 2025 में जमकर बहा खून, कही खून के रिश्ते ही बने कातिल तो कहीं प्यार को लेकर हुई हत्या

हत्या के 31 मामलों में 35 लोगों की गई जान, 2025 में जमकर बहा खून, कही खून के रिश्ते ही बने कातिल तो कहीं प्यार को लेकर हुई हत्या

जबलपुर (जयलोक)। बदलते दिनों के साथ भी अब साल भी बदले वाला है। लेकिन साल 2025 अपराधों के मामले में शहर को बुरी यादें देकर जा रहा है। इस वर्ष आज की तारीख तक शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में हत्या की 30 वारदातें घटित हुईं हैं। जिनमें 34 लोगों को मौत के घाट उतारा गया। इन हत्याकांडों में ज्यादातर खून के रिश्ते ही वाले हत्यारे बने हैं। वहीं कुछ हत्याएं प्रेम प्रसंग को लेकर हुई हैं। इनमें प्रेमियों के चक्कर में पत्नियों ने अपने पति की ही हत्याएं करा दीं।

टिमरी में एक साथ चार हत्याएँ

इन हत्याओं की कड़ी 2025 जनवरी से शुरू हुई जिसने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। पाटन इलाके के अंतर्गत आने वाले टिमरी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 4 लोगों की सडक़ पर सनसनीखेज हत्या कर दी गई है।  एक परिवार के हमलावरों ने डंडे, चाकू और फरसे से हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी। हमले में एक युवक बुरी तरह घायल भी हुआ। ये सनसनीखेज हत्याकांड जमीन विवाद से जुड़ा हुआ था। इन्हें सिर और गले पर बुरी तरह से वार कर मौत के घाट उतारा गया था। मृतकों का नाम अनिकेत दुबे, गुंजन पाठक, चंदन पाठक, समीर दुबे था।

21 जनवरी को पत्नी-बच्चों के सामने युवक की हत्या

21 जनवरी को गोहलपुर में मामूली सी बात को लेकर पत्नी और बच्चोंं के सामने युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा चालक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी दुष्कर्म और अपहरण के अपराध में जेल से पैरोल पर रिहा हुआ था। 21 जनवरी को मकबूल उर्फ  टिंगू अंसारी रात को ससुराल से अपनी पत्नी और बच्चों को ई-रिक्शा में लेकर घर लौट रहा था। अमखेरा रोड पर उसकी ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के बीच टक्कर हो गई, जिससे विवाद हो गया। विवाद के दौरान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने ई-रिक्शा चालक पर पत्नी और बच्चों के सामने चाकू से हमला कर दिया।

फरवरी में हुई हत्याएँ

7 फरवरी को चीप पटककर हत्या

7 फरवरी को आधारताल क्षेत्र में एक व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कंधीलाल रजक निवासी श्रीराम नगर जवाहर चौक के रूप में हुई। वह पेशे से ड्राइवर था।

19 फरवरी को बारात में चले चाकू

19 फरवरी को गढ़ा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद को शांत कराने गए युवक अभिषेक रजक पर लडक़ी पक्ष के करण और अर्जुन रजक ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मार्च में हुई हत्याएँ

12 मार्च को धक्का लगने के विवाद पर हत्या

12 मार्च को माढ़ोताल थाना क्षेत्र में धक्का लगने को लेकर विवाद में चार युवकों ने एक व्यक्ति पर लाठी, रॉड से हमला कर दिया। घटना के दो घंटे बाद घायल ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

15 मार्च को होली पर हत्या

15 मार्च को घमापर थाना अंतर्गत सिद्धबाबा में घर के बाहर मिट्टी और रंग फेंक कर बार-बार गंदा करने से मना करने पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। यहां सिद्ध बाबा निवासी रामगोपाल कुशवाह घर के बाहर सफाई कर रहा था। इस दौरान होली खेल रही युवकों की टोली आती है और मिट्टी व रंग फेंक कर घर के सामने गंदगी कर देती है जिस पर विवाद होने पर यह टोली रामगोपाल की हत्या कर देती है।

अपे्रल में हुई हत्याएँ

बेटे ने की पिता की हत्या

9 अपे्रल को एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या का कारण पिता द्वारा माँ से मारपीट करना बताया गया। मृतक की पहचान सुंदरलाल कोरी के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी उदय चढ़ार एवं साहिल रैकवार तथा मृतक के 17 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान नाबालिग बेटे ने बताया कि उसका पिता सुंदरलाल शराब के नशे में रोजाना उसकी मां गीता कोरी के साथ मारपीट करता था।

पति ने कर दी पत्नी की हत्या

28 अप्रैल को एक पति ने कथित तौर पर पत्नी की तकिए से हत्या कर दी, क्योंकि वह उसकी दूसरी शादी की राह में रोड़ा बन रही थी।

मई में हुई हत्याएँ

प्रेमिका की प्रेमी ने की हत्या

9 मई को गढ़ा थाना अंतर्गत की देवताल पहाड़ी पर एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में मृतिका के प्रेमी को गिरफ्तार किया था। मृतिका का नाम लक्ष्मी अहिरवार था जो छतरपुर की रहने वाली थी औैर काम की तलाश में शहर आई हुई थी। वहीं लक्ष्मी की हत्या उसके प्रेमी अब्दुल ने की थी।

शव के टुकड़े कर बोरे में फेंकी लाश

15 मई को गोहलपुर थाना क्षेत्र के एक नाले में एक अज्ञात शव मिला, जिसके कई टुकड़े किए गए थे, सिर और अंग अलग-अलग मिले।

जून में हत्याएँ

शराब के नशे में हत्या

जून में बरगी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी से विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई 8 वर्षीय बेटी पर भी उसने हमला किया, जो घायल हो गई।

संपत्ति विवाद में भाई-भाभी की हत्या

अक्टूबर में संपत्ति विवाद को लेकर एक भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामला घमापुर थाना क्षेत्र का था। जिसमें मकान में कब्जे को लेकर दोनों भाईयों के बीच विवाद चल रहा था।

लूटेरी दुल्हन ने की टीचर की हत्या

स्कूल टीचर इंद्र कुमार तिवारी ने प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्यं महाराज की कथा में मंच पर जाकर बताया कि वे 18 एकड़ ज़मीन के मालिक हैं और अब तक अविवाहित हैं। उन्होंने शादी की इच्छा जाहिर की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसी वीडियो को देखकर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर की रहने वाली शाहिदा बेगम ने खुद को खुशबू तिवारी बताकर इंद्र कुमार से संपर्क किया। शाहिदा पहले से शादीशुदा थी और उसके पति कौशल ने खुद को उसका भाई बताकर इंद्र से मुलाकात की। फिर दोनों ने मिलकर एक प्लान बनाया। इंद्र को शादी के लिए गोरखपुर बुलाया गया, जहां मंदिर में शादी करवाई गई। शादी के कुछ ही घंटों बाद शाहिदा और उसके पति कौशल ने इंद्र से ढाई से तीन लाख रुपये के गहने और नगदी लूट ली, और फिर बेरहमी से हत्या कर दी।

जुलाई में हत्याएँ

पोती से दुष्कर्म के बाद दादी की हत्या

जुलाई में कोतवाली थाना अंतर्गत खिन्नी मोहल्ला में एक युवक ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक बुजुर्ग महिला की हत्या की। इसके पूर्व उसने महिला की पोती के साथ दुष्कर्म किया।

कार से कुचलकर हत्या

भेड़ाघाट थाना अंतर्गत ग्राम कूडऩ में 19 जुलाई को पुरानी रंजिश पर कार सवार युवक ने एक युवक की कार से कुचलकर हत्या कर दी।

अगस्त में हुई हत्याएँ

शादी का प्रस्ताव ठुकराने पर हत्या

5 अगस्त को पाटन के ग्राम सकरा में एकतरफा प्यार में पागल एक युवक ने किशोरी का शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पैतृक संपत्ति विवाद

13 अगस्त को मझगवां गांव में दो बेटों ने अपने 55 वर्षींय पिता की कथित तौर पर संपत्ति विवाद के चलते हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।

करमेता में युवक का मर्डर

14 अगस्त को करमेता इलाके में एक युवक की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।

दोस्त की प्रेमिका ने करवाई हत्या

25 अगस्त को बरगी में एक व्यक्ति की हत्या की साजिश में उसके बचपन के दोस्त की गर्लफ्रेंड और अन्य लोग शामिल थे। जांच में यह सामने आया कि यह हत्या सुपारी देकर करवाई गई थी। मृतक नितेश विश्वकर्मा और आरोपी रमनदीप मरवाहा दोनों बिल्डिंग मटेरियल के व्यापार में पार्टनर थे।

भाई ने की बहन के प्रेमी की हत्या

20 अगस्त को ग्राम बींझा मोड़ के पास सतेंद्र उइके की हत्या कर दी गई। जांच में पता चला कि 15 अगस्त को सतेंद्र अपने दोस्तों ददुआ और सचिन यादव के साथ घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। मुख्य आरोपी सचिन यादव से पूछताछ में खुलासा हुआ कि सतेंद्र का गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती के भाई आशीष उर्फ  बिहारी ने अपने साथियों ददुआ, शिवदीन और हेमराज के साथ मिलकर सतेंद्र की हत्या कर दी।

सितम्बर में दो हत्याएँ

4 सितंबर को एक युवती से मिलने के कारण एक युवक की हत्या कर दी गई, जिसमें लडक़ी के भाई सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया। एक अन्य मामले में, एक युवती को सडक़ पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। अक्टूबर में हत्याएं

अक्टूबर में दो हत्याएँ

विसर्जन यात्रा के दौरान हत्या

6 अक्टूबर को माढ़ोताल थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में विसर्जन यात्रा के दौरान हुए विवाद में एक युवक की तलवार और लोहे की पाइप से हत्या कर दी गई।

ट्रेन में शिक्षक की हत्या

27 अक्टूबर को चलती ट्रेन में एक शिक्षक को 30 से अधिक बार चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

नवंबर में हत्याएँ

युवती की चाकू मारकर हत्या

18 नवंबर को मुस्कान यादव नामक युवती की उसके घर में दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। आरोपी गोलू यादव ने कथित तौर पर उससे मिलने से मना करने पर उस पर 15 से ज्यादा बार चाकू से वार किया था।

युवक की चाकूबाजी में हत्या

15 नवंबर को कोतवाली थाना क्षेत्र की पीएनबी कॉलोनी में 22 वर्षीय अंशु उर्फ  रुद्र भार्गव की चार युवकों ने मिलकर चाकू मारकर हत्या कर दी थी।

बड़ी मां की हत्या

25 नवंबर को जमीन विवाद के चलते एक भतीजे ने अपनी बड़ी मां (बुआ) की हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए चेहरा कुचल दिया।

दिसंबर में हुई हत्याएँ

9 दिसंबर को चाट दुकान संचालक की हत्या

शक्तिनगर चौपाटी पर चाऊमीन का ठेला लगाने वाले 45 साल के एक शख्स की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी तब तक दुकानदार को चाकू मारते रहे, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया। रविवार रात मोनू चक्रवर्ती अपने ठेले पर ग्राहकों को चाऊमीन परोस रहा था। इसी दौरान क्षेत्र का बदमाश अमन चक्रवर्ती अपने साथियों ताशु यादव और रोहित झारिया के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर मोनू से गाली-गलौज शुरू की, जब मृतक मोनू ने उन्हें विवाद करने से रोका तो तीनों आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी।

त्रिकोण प्रेम प्रसंग में प्रेमी की हत्या

17 दिसंबर को अधारताल थाना क्षेत्र के पन्नी मोहल्ला में त्रिकोण प्रेम प्रसंग में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के प्रेमी की हत्या कर दी। आरोपी राहुल झरिया नाम का युवक किसी लडक़ी के साथ प्रेम संबंध में था, जब राहुल को पता चला कि हरिलाल यादव से प्रेमिका का प्रेम प्रसंग है तो वह नाराज हो गया और साथियों के साथ मिलकर हरिलाल की हत्या कर दी।

रेत कारोबारी की गोली मारकर हत्या

सिहोरा और खितौला थाना क्षेत्र में गुरुवार को शहर बंद के दौरान दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक रेत कारोबारी धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ  चिंटू था। जिसे अस्सू के कहने पर दो बदमाशों ने गोली मारी थी।

 

 

मंंत्रिमंडल विस्तार टला अब होगा जनवरी में

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » हत्या के 31 मामलों में 35 लोगों की गई जान, 2025 में जमकर बहा खून, कही खून के रिश्ते ही बने कातिल तो कहीं प्यार को लेकर हुई हत्या