Download Our App

Home » दुनिया » हर्ष फायरिंग में युवक घायल

हर्ष फायरिंग में युवक घायल

दमोह (जयलोक)। दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के रुसंदो गांव में शनिवार रात एक लगन (सगाई) कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि बुंदेलखंड के गांवों में शादियों और समारोहों में हर्ष फायरिंग का चलन आम है। लेकिन कई बार यह फायरिंग लापरवाही से की जाती है, जिससे हादसे हो जाते हैं। रुसंदो गांव में भी ऐसा ही हुआ। लोधी समाज के एक परिवार में लगन समारोह चल रहा था और काफी लोग मौजूद थे। इसी दौरान एक व्यक्ति बंदूक लेकर घूम रहा था और उसने लापरवाही से बंदूक नीचे की ओर करके फायर कर दिया। गोली से निकले छर्रे धोराज गांव के रहने वाले विक्रम सिंह ठाकुर को लग गए और वह घायल हो गए। गोली चलने के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। घायल को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया और फिर जबलपुर रेफर कर दिया गया।

 

 

फिल्मी अंदाज में मारा गया था बड़े लोगों की अवैध रेत खदान पर छापा, शहपुरा बडख़ेड़ी के ब्रह्मा घाट में छापा मारने नरसिंहपुर के रास्ते से पहुँचा था जबलपुर का दल

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » हर्ष फायरिंग में युवक घायल