Download Our App

Home » जबलपुर » हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए परेशान हो रहे वाहन चालक, अधूरी जानकारी से वाहनों में नहीं लग पा रही नम्बर प्लेट, पुलिस चालानी कार्रवाही में व्यस्त

हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए परेशान हो रहे वाहन चालक, अधूरी जानकारी से वाहनों में नहीं लग पा रही नम्बर प्लेट, पुलिस चालानी कार्रवाही में व्यस्त

जबलपुर (जयलोक)। हाल के समय में गाढिय़ों की सेफ्टी और ट्रैकिंग को बेहतर बनाने के लिए हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट को सभी वाहनों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। अगर आपकी गाड़ी पर भी वहीं पुराना नंबर प्लेट का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको जल्द से जल्द ही हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट को लगवा लेना चाहिए। लेकिन वाहन चालकों के सामने एक बड़ी समस्या यह सामने आ रही है कि उन्हें यह नहीं पता है कि हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाना कहां से है और इसमें कितना खर्चा आएगा। सम्पूर्ण जानकारी के आभाव में अभी भी अधिकांश वाहनों में हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट नहीं लग सकी है। दूसरी ओर पुलिसकर्मी सडक़ों पर खड़े होकर चालानी कार्रवाही तो कर रहे हैं लेकिन हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट कहां से लगवाना है कैसे लगवाना है इस बात की जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में वाहन चालकों को मजबूरन जुर्माने की राशि भरनी पड़ रही है।

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट क्या है?

यह एल्युमिनियम से बनी खास नंबर प्लेट होती है, जिसमें यूनिक सीरियल नंबर, होलोग्राम और एक लेजर-इंग्रेव्ड कोड होता है। इसके साथ ही इस पर कलर कोडेड स्टीकर भी लगा हुआ होता है, जिसमें वाहन की जुड़ी अहम जानकारी होती है, जैसे- ईंधन का प्रकार, पंजीकरण संख्या, रजिस्ट्रेशन डेट आदि। इस प्लेट की मदद से कार के चोरी होने पर उसे ढूंढने में काफी मदद मिलती है।

कौन-कौन से वाहन के लिए है जरूरी?

इस नियम को दोपहिया, तिपहिया और चार पहिया सभी प्रकार के वाहनों के लागू किया गया है, चाहे वह निजी हो या फिर व्यवसायिक। जिन गाडय़िों का रजिस्ट्रेशन 1 अप्रैल 2019 से पहले हुआ है, उनके लिए हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट लगवाना जरूरी है। नए गाडिय़ों में नंबर प्लेट पहले से ही लगकर आता है।

वाहन शोरूम से ले सकते हैं  हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट

हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए वाहन चालकों के लिए सबसे आसान तरीका यह है कि वह जिस कंपनी का वाहन है उस कंपनी के शोरूम में जाकर हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए आवेदन दे सकते हैं। कुछ ही दिनों में उनकी हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट उन्हें प्राप्त हो जाएगी। इसके लिए शोरूम कर्मचारी तीन सौ से लेकर चार सौ रूपये लेंगे।

घर बैठे भी कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- हाई सिक्योरिटी नम्बर प्लेट की बुकिंग के लिए आपको वाहन निर्माता कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
राज्य और वाहन का प्रकार चुनें- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको सबसे पहले अपने राज्य और फिर वाहन का प्रकार (टू-व्हीलर या फोर-व्हीलर) का चुनाव करें।
गाड़ी की जानकारी भरें-इसके बाद आपको अपनी गाड़ी के आरसी नंबर, इंजन नंबर, और चेसिस नंबर जैसी जानकारी को सावधानी पूर्वक भरना होगा। यह सभी जानकारी आपके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट पर दी हुई होती है।
फिटमेंट लोकेशन और स्लॉट चुनें- हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की डिलीवरी आप कहां पर चाहते हैं, इसकी जानकारी को भरें और तारीख और समय स्लॉट का चुनाव करें।
पेमेंट करें- फिर आपको शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें। आमतौर पर दोपहिया के लिए 300 रुपये से लेकर 400 रुपये और चार पहिया के लिए 500 रुपये से लेकर 600 रुपये तक चार्ज होता है।
बुकिंग की रिसिप्ट प्राप्त करें-हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए भुगतान करने के बाद रिसिप्ट मिलेगी, जिसे आप प्रिंट या पीडीएफ के रूप में सेव कर लें। जब आप इसे लगवाने जाएंगे, तो आपको यह दिखाना होगा।

 

ऑपरेशन सिंधु : ईरान से 110 भारतीय छात्रों को वापस ले आये

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » हाईसिक्योरिटी नम्बर प्लेट के लिए परेशान हो रहे वाहन चालक, अधूरी जानकारी से वाहनों में नहीं लग पा रही नम्बर प्लेट, पुलिस चालानी कार्रवाही में व्यस्त
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket