Download Our App

Home » भारत » हिमाचल के चंबा में भू स्खलन से 11 लोगों की हुई मौत

हिमाचल के चंबा में भू स्खलन से 11 लोगों की हुई मौत

मणिमहेश यात्रा पर निकले थे, उत्तराखंड के 3 जिलों में फटाबादल

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर में भारी बारिश के बीच मणिमहेश यात्रा पर निकले 11 श्रद्धालुओं की लैंडस्लाइड में मौत हो गई है। मृतकों में 3 पंजाब, 1 उत्तर प्रदेश और 5 चंबा के रहने वाले हैं। दो लोगों की अभी पहचान नहीं हुई है।
अधिकारियों के अनुसार, लोगों की मौतें पहाड़ से पत्थर गिरने और ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई है। भरमौर में करीब 3 हजार मणिमहेश श्रद्धालु फंसे हैं, जिनका रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पिछले सप्ताह लैंडस्लाइड में 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। 9 लापता हो गए थे।

दूसरी तरफ, उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी गढ़वाल जिले में गुरुवार रात बादल फटने से कई लोग लापता हैं। रुद्रप्रयाग के एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि प्रभावित इलाकों से 70 से ज्यादा लोगों को निकाला गया है। एक महिला की मौत हुई है। 4 नेपाली और 4 स्थानीय सहित आठ मजदूर मलबे में दबे हैं।

रुद्रप्रयाग में अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर पर है। रिहायशी इलाकों में भी पानी घुस गया है। बद्रीनाथ हाईवे अलकनंदा नदी में डूब गया है, जिससे श्रीनगर-रुद्रप्रयाग के बीच आवाजाही रुक गई है।
केदारनाथ घाटी के लावारा गांव में मोटर मार्ग पर बना एक पुल भी तेज बहाव में बह गया। चमोली में भी कई परिवारों के मलबे में फंस होने की आशंका हैं। अचानक आई बाढ़ के पानी में बड़े-बड़े पत्थरों से कई घरों को भी नुकसान पहुंचा है।

युवक की आँख में मिर्च झोंककर मारी गोली, फिर चाकू से हमलाकर किया लहुलुहान, अन्ना मोहल्ला की घटना, तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » हिमाचल के चंबा में भू स्खलन से 11 लोगों की हुई मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

शिवराज और शंकराचार्य विवाद पर विवेक तन्खा ने कहा – शिवराज से है मित्रता इसलिए लिया मुकदमा वापस, शंकराचार्य जी को रोकना गलत

जबलपुर (जयलोक)। राज्यसभा सांसद और कांगे्रस के नेता, वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सुलह और

बरेला रोड पर बन रही बिल्डरों की सैंकड़ों एकड़ के निर्माणों में खपाई जा रही चोरी की मुरूम, एसडीएम अभिषेक सिंह ने गश्त के दौरान पकड़ लिया मुरम से भरा हाईवा, कलेक्टर के निर्देश पर बरेला, बरगी, चरगवाँ में सर्वाधिक हो रही अवैध खनिज पकडऩे की कार्रवाहियाँ, बाकी तहसीलें एक्शन में सुस्त

Live Cricket