जबलपुर (जयलोक)। होटल नर्मदा जेक्शन द्वारा दो होटल में ठहरे दो विदेशी लोगों की जानकारी छुपाना महँगा पड़ गया। दोनों युवक कनाडा से आए थे जिसमें एक युवक होटल में 15 दिनों तक ठहरा था तो दूसरा 5 दिनों तक ठहरा रहा। लेकिन इसकी जानकारी होटल द्वारा पुलिस को नहीं दी गई ना ही वेबसाइड पर अपलोड की गई। होटल प्रबंधन द्वारा दोनों युवकों की जानकारी छुपाने के मामले में प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज की गई है।
इस लापरवाही पर सिविल लाइन पुलिस ने होटल जैक्शन के प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कहा जा रहा है कि एक जनवरी को कनाडा से रिवेरा नावेज जबलपुर आए और होटल जेक्शन में रूके वे यहां होटल में करीब 15 दिनों तक रूके रहे। वहीं रिवेरा के जाने के बाद एक और कनाडा निवासी पलम मिचेल शहर आए और होटल जेक्शन मेें पाँच दिनों तक रूके। जबकि जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि शहर की होटलों में रूकने के लिए जो लोग आ रहे हैं उसकी जानकारी संबंधित थाने में दी जाए। लेकिन होटल प्रबंधन ने जिला प्रशासन के आदेश की अव्हेलना की और दोनों कनाडा निवासी यात्रियों की जानकारी पुलिस को नहीं दी। दोनों के वापस वतन लौटने के बाद पुलिस को इसकी भनक लग गई। बुधवार को सिविल लाइन पुलिस ने जाँच की तो यह सही पाया जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने होटन जैक्शन के प्रबंधन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
शहर की सुरक्षा के लिए जरूरी है जानकारी
सुरक्षा की दृष्टि से होटल में रूके लोगों की जानकारी देना पुलिस को जरूरी है। कौन व्यक्ति कहां से आया और शहर में किस काम से आया है इसकी जानकारी होना शहर की सुरक्षा के लिए जरूरी है। लेकिन होटल जैक्शन ने शहर की सुरक्षा को ध्यान में ना रखते हुए व्यक्तिगत फायदे को तवज्जो दिया। यह होटल के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही है।
