Download Our App

Home » राजनीति » कांग्रेस सरकार ने संविधान का गला घोंटकर लगाया था आपातकाल : हितानंद शर्मा

कांग्रेस सरकार ने संविधान का गला घोंटकर लगाया था आपातकाल : हितानंद शर्मा

मंडला के निवास मण्डल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को किया संबोधित

जबलपुर (जयलोक)।     भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने संविधान दिवस पर मंगलवार को जबलपुर के रानीताल स्थित संभागीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने संविधान का गला घोंटकर देश में आपातकाल लगाया और कई राज्यों की चुनी हुई सरकारों को गिराया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहेब के सपने का चरितार्थ करने का कार्य कर रही है।
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने इसके पश्चात मंडला जिले के निवास मंडल के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को भी संबोधित किया। जबलपुर में विधायक अभिलाष पाण्डे, जिलाध्यक्ष प्रभात साहू एवं मंडला बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन सहित जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच यह है कि प्रत्येक कार्यकर्ता, देश का हर व्यक्ति संविधान का अध्ययन करें, उसे जानें और इसकी भावना को समझें। संविधान के निर्माण के लिए 6 दिसंबर, 1946 को देश के प्रबुद्धजनों की एक समिति बनाई गई और संविधान निर्माण के प्रयास शुरू हुए। 26 नवंबर 1949 को संविधान तैयार हुआ और इसके प्रस्ताव को स्वीकार किया गया। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। इसके दशकों बाद 26 नवंबर 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान दिवस मनाने की शुरुआत की।भाजपा की सरकारें बाबा साहेब के बनाए संविधान के अनुरूप कार्य कर रही हैंभाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने कहा था कि यह सिर्फ कानून की किताब नहीं है और न ही सिर्फ वकीलों के मार्गदर्शन के लिए है। यह समाज के विकास तथा मानवता को न्याय और सम्मान दिलाने के लिए है। प्रधानंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के साथ देश भर में जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं सभी सरकारें बाबा साहेब के बनाए संविधान के अनुरूप कार्य कर रही हैं। बाबा साहेब से जिन उद्देश्यों के लिए संविधान बनाया है, भाजपा सरकारें उसे चरितार्थ करने का कार्य कर रही हैं। धारा-370 और 35-ए इस देश के अनुकूल नहीं थी, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संवैधानिक तरीके से उन्हें हटा दिया। आज संविधान दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता इसके लिए काम करने का संकल्प लें और संवैधानिक अधिकार ही नहीं कर्त्तव्यों को भी आत्मसात करें। देश तेजी से आगे बढ़े, इसके लिए एकजुटता जरूरी है। इसलिए पार्टी कार्यकर्ता संविधान की मूल भावना को समझें और उसे समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रसारित करें।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » कांग्रेस सरकार ने संविधान का गला घोंटकर लगाया था आपातकाल : हितानंद शर्मा
best news portal development company in india

Top Headlines

गैस की कालाबाजारी रोकने कलेक्टर का प्लॉन हर एजेंसी में तैनात रहेगा सरकारी कर्मी सभी एसडीएम को दिए अपने क्षेत्र की गैस एजेंसियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश

गौकाष्ट, कोयला, लकड़ी, इंडक्शन चूल्हे का करें वैकल्पिक उपयोग-राघवेन्द्र सिंह जबलपुर (जय लोक)। ईरान-इजराइल युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय हालात का

Live Cricket