Download Our App

Home » अपराध » धोखेबाज पति-पत्नी ने कई लोगों को लगाया लाखों का चूना, विराज कंस्ट्रक्शन एंड ऐसोसिएट्स के मालिक प्रकाश खरे और उसकी पत्नी पूजा खरे पर मामला दर्ज

धोखेबाज पति-पत्नी ने कई लोगों को लगाया लाखों का चूना, विराज कंस्ट्रक्शन एंड ऐसोसिएट्स के मालिक प्रकाश खरे और उसकी पत्नी पूजा खरे पर मामला दर्ज

जबलपुर (जय लोक)। विराज कंस्ट्रक्शन एंड ऐसोसिएट्स के संचालक प्रकाश खरे और उसकी पत्नी पूजा खरे ने संपत्ति क्रय विक्रय के नाम पर कई लोगों को लाखों रूपये का चूना लगा दिया। इतना हीं नहीं आरोपितों ने बैंक में बंधक मकानों को फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर 60 लाख का लोन भी ले लिया। लेकिन आरोपित पति पत्नी की करतूत प्याज की परतों की तरह अब सामने आने लगी हैं। माढ़ोताल पुलिस ने दोनों पति पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर    लिया है।

आरोप है कि पति पत्नी ने मिलकर घर और जमीन बेचने के नाम पर कई लोगों के साथ ठगी की है। दूसरे की जमीन का सौदा करके अग्रिम हड़प लिया गया। पति पत्नी के धोखे का शिकार हुए लोगों ने इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने इस मामले में अलग अलग लोगों की शिकायत पर मामला दर्ज किया है जिसमें बताया गया कि अधारताल के जय प्रकाश नगर निवासी विकास सराठे ने विराज कंस्ट्रक्शन से 546 वर्गफीट भूखंड पर सिंगलेक्स का सौदा 11 लाख रूपये में किया। अग्रिम के रूप में सात लाख रूपये दिए। लेकिन उसे न तो सिंगलेक्स मिला न ही रूपये वापस मिले।

इसी तरह अधारताल निवासी रंजीत ठाकुर ने भी आरोपियों से 450 वर्गफीट भूखंड क्रय किया। उन्हें बाद में पता चला कि भूमि सीलिंग की है। करमेता के शंकर नगर निवासी अमर अहिरवार ने 544 वर्गफीट का भूखंड प्रकाश खरे से खरीदा था।

जब उसने भूमि का किसी अन्य व्यक्ति को विक्रय करने की कोशिश की तो पता चला कि उक्त भूमि बैंक में बंधक है। इसी तरह रिमझा निवासी कमला गावंडे ने 6 सौ वर्गफीट जमीन का सौदा प्रकाश से किया। उसी जमीन का सौदा प्रकाश खरे ने प्रशांत राजपूत से भी किया। आरोपी पति पत्नी ने बैंक में बंधक तीन मकानों को एक निजी फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर 60 लाख का लोन भी प्राप्त कर लिया। यह पता चलने पर फाइनेंस कंपनी ने प्रकाश खरे और उसकी पत्नी पूजा की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

 

अगले सात साल में 10 लाख करोड़ का निवेश करेंगे: मुकेश अंबानी

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » धोखेबाज पति-पत्नी ने कई लोगों को लगाया लाखों का चूना, विराज कंस्ट्रक्शन एंड ऐसोसिएट्स के मालिक प्रकाश खरे और उसकी पत्नी पूजा खरे पर मामला दर्ज
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket