Download Our App

Home » यात्रा » 180 किलो सोने से जडि़त श्रीराम महायंत्र रथ यात्रा आज पहुँचेगा शहर

180 किलो सोने से जडि़त श्रीराम महायंत्र रथ यात्रा आज पहुँचेगा शहर

कई जगह होगा भव्य स्वागत, आयोध्या में होगा स्थापित
जबलपुर (जयलोक)। श्रीराम महायंत्र रथयात्रा कांची से भ्रमण से निकली जो सिवनी होते हुए आज बुधवार को शाम 4.30 बजे जिले में प्रवेश करेगी।  श्रीराम महायंत्र जो कि 80 किलो के गोल्ड प्लेटेड है, इस यात्रा के नगर प्रवेश पर बरगी के आगे जिला की सीमा पर प्रवेश करने पर गरिमामय ढंग से स्वागत किया जायेगा। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या में श्रीराम महायन्त्र (180  किलोग्राम गोल्ड प्लेटेड) की स्थापना की जा रही है। उक्त महायंत्र एक विशाल रथयात्रा के माध्यम से तिरूपति से अयोध्या तक पहुंचाया जा रहा है। रथयात्रा का जगह जगह स्वागत किया जाएगा।
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम महायन्त्र की स्थापना करने के पूर्व विशाल रथयात्रा जबलपुर पहुंचने पर संस्कारधानी के लोगों को श्रीराम महायन्त्र के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। विशाल रथयात्रा कांची से प्रस्थान कर सिवनी होते हुए जबलपुर जिले में प्रवेश करेगी। शाम लगभग 4.30 बजे पिसनहारी की मढिय़ा पहुंचेगी, जहां एक जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें प्रतिनिधियों के साथ आम नागरिक इस श्रीराम महायंत्र का स्वागत और दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद रथ सूपाताल, छोटीलाइन, बंदरिया तिराहा होते हुए गौरीघाट पहुंचेगा। रथ दूसरे दिन सुबह लगभग 10 बजे के आसपास कटनी के लिए प्रस्थान करेगा।
पूजन करेंगे लोक निर्माण मंत्री – इस परम पवित्र अभिमंत्रित यंत्र को लेकर रथ का जबलपुर आगमन आज होने जा रहा है। रथ में विराजित श्रीराम यंत्र की अगवानी, स्वागत एवं पूजन लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह जी पूज्य संतो एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पिसनहरी की मडिय़ा में करेंगे।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » यात्रा » 180 किलो सोने से जडि़त श्रीराम महायंत्र रथ यात्रा आज पहुँचेगा शहर
best news portal development company in india

Top Headlines

राष्ट्रपति द्वारा जबलपुर नगर निगम को स्पेशल अवार्ड से किया जाएगा पुरस्कृत

17 जुलाई को महापौर अन्नू, निगमायुक्त प्रीति यादव और संभव अयाची दिल्ली के विज्ञान भवन में प्राप्त करेंगे पुरस्कार स्वच्छ

Live Cricket