बाबा साहब अंबेडकर के अपमान को बताया सोची समझी साजिश
न्याय यात्रा में शामिल होने से पहले शहर आए प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव
जबलपुर (जयलोक) । मंडला में आज आयोजित न्याय यात्रा में शामिल होने के पूर्व कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव का आज शहर आगमन हुआ। जहाँ उन्होंने पहले पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तो वहीं पत्रकारों से चर्चा करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, उमंग सिंघार और अरूण यादव ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। कांगे्रस नेताओं ने भाजपा और आरएसएस को संविधान के लिए खतरा बताया। पत्रकारवर्ता के बाद सर्किट हाउस में कांगे्रस के तीनों वरिष्ठ नेताओं ने शहर की राजनीति को लेकर चर्चा की। इसके बाद वे मंडला के लिए रवाना हो गए। शहर आगमन के दौरान उन्होंने प्रदेश और देश की राजनीति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि भाजपा कानून को नहीं मानती है। वहीं संविधान को बदलकर खुद का इतिहास बनाना चाहती है।
देश के संविधान को खतरा-जीतू पटवारी
पत्रकारवार्ता में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने संविधान से छेड़छाड़ को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश के संविधान में खतरा मंडरा रहा है। प्रदेश और देश में अपराध और भ्रष्टाचार की भाजपा सरकार है। उन्होंने संसद भवन में अमित शाह द्वारा बाबा साहब अंबेडकर पर कही गई बात को लेकर कहा कि पहले भाजपा महात्मा गांधी का अपमान करती थी। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले गोडसे को भगवान बना रहे हैं और अब भीमराव अंबेडकर का अपमान कर रहे हैं।
2028 में वापस लौटेगी कांगे्रस
महू में आयोजित रैली के संबंध में श्री पटवारी ने कहा कि यह 2028 का आगाज है। कांगे्रस मजबूती के साथ वापस लौटेगी। जिसका परिणाम आगमी चुनाव में देखने को भी मिल जाएगा।
भाजपा की सरकार में अधिकारी भ्रष्ट
श्री पटवारी ने कहा कि भाजपा की सरकार में अधिकारियोंं से पैसे लेकर उन्हें पदस्थापना दी जा रही है। जिसके बाद यही अधिकारी यह पैसा जनता से वसूलते हैं। उन्होंने कहा कि गूगल में सर्च करेंगे तो झूठ बोलने वाले नेताओं में भाजपा नेताओं के नाम ही सबसे ज्यादा सामने आएंगे।
भाजपा पूूरे नहीं कर रही वादे
जीतू पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव के पूर्व जो वादे जनता से किए थे वे अब पूरे नहीं कर रही हैं। ना तो बहनों को तीन हजार रूपये महिना सरकार दे पा रही है और ना ही युवाओं को रोजगार दे पा रही है। रोजगार के नाम पर इन्वेषटर मीट आयोजित किया की गई, लेकिन उसका नतीजा भी असफल रहा।
पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं मोहन यादव
श्री पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव के संबंध में कहा कि मोहन यादव पर्ची वाले मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने विकास कार्य के नाम पर करोड़ों का कर्ज ले रखा है। आज प्रदेश पर करोड़ों रूपयोंं का कर्ज है। दूसरी ओर प्रदेश के विकास का निर्णय लेने में मुख्यमंत्री दिल्ली पर निर्भर हैं। प्रदेश विकास के निर्णय दिल्ली में लिए जा रहे हंै।
हिटलरशाह भाजपा सरकार-उमंग सिंघार
पत्रकारवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की सरकार हिटलरशाह सरकार है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहले ही कह दिया था कि अगर उनकी इस बार चार सौ सीट आई तो वे संविधान बदल देंगे। उन्होंने जिन प्रदेशों में भाजपा का मुख्यमंत्री है उन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री पंगु हैं। प्रदेश के विकास कार्यों का निर्णय दिल्ली में लिया जा रहा है। भाजपा आरएसएस के साथ मिलकर देश की विचारधारा को कंट्रोल करना चाहती है। देश को आजाद कराने में जिन्होंने अपना बलिदान दिया उनको भाजपा भूल गई और खुद का इतिहास बना रही है। पाठ्यक्रम भी बदले जा रहे हैं, नियम कानून बदले जा रहे हैं, धरना प्रदर्शन करने वालों पर कार्रवाही की जा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विषय में कहा कि मोदी मन की बात तो कह रहे हैं लेकिन किसी की बात नहीं सुन रहे।
भाजपा संविधान से कर रही छेड़छाड़-अरूण यादव
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव ने कहा कि देश में दलित, आदिवासी के हक की बात की जाती है। हर वर्ग को संविधान में समान अधिकार मिला है। लेकिन भाजपा सरकार संविधान सेे छेड़छाड़ कर रही है। मजबूत संविधान को नष्ट किया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि कांगे्रस संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। जिसके विरोध में 27 जनवरी को महू में रैली का आयोजन किया जा रहा है। संविधान से की जा रही छेड़छाड़ के विरोध में कांगे्रस एक साल तक पदयात्रा बैठकें आयोजित करेगी।
पत्रकारवार्ता में विधायक लखन घनघोरिया, पूर्व विधायक विनय सक्सेना, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा आदि नेता उपस्थित थे।
किसानों की संख्या बढ़ी, डेढ़ लाख मैट्रिक टन धान कम, शासन के बचे 400 करोड़ रुपये
