Download Our App

Home » Uncategorized » 24 हजार करोड़ से धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत, पीएम ने किसानों को दी हजारों करोड़ की सौगात

24 हजार करोड़ से धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत, पीएम ने किसानों को दी हजारों करोड़ की सौगात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को देश के किसानों को बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री ने कृषि क्षेत्र के लिए करीब 35,440 करोड़ रुपये की दो अहम योजनाओं की शुरुआत की। इसमें करीब 24 हजार करोड़ रुपये की धन धान्य कृषि योजना की भी शुरुआत की गई। पीएम मोदी ने नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में विशेष कृषि योजना में शिरकत की। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने लोकनायक जयप्रकाश की जयंती के अवसर पर जेपी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
100 जिलों में कृषि उत्पादन बढ़ेगा
प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना के तहत सरकार देश के 100 जिलों में कृषि उत्पादन को बढ़ाने, किसानों को कर्ज देने, सिंचाई और फसलों में विविधता और फसल प्रबंधन को बेहतर करने का लक्ष्य तय किया गया है। साथ ही पीएम मोदी ने दालों में मामले में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छह वर्षीय मिशन योजना की भी शुरुआत की। यह योजना 11,440 करोड़ रुपये की है। करीब 3,650 करोड़ रुपये की लागत से कृषि आधारभूत ढांचा फंड योजना की शुरुआत की गई है। पशुपालन के लिए 17 विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 1166 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं। कृषि योजनाओं के लॉन्च के बाद अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, आज 11 अक्टूबर का दिन बहुत ऐतिहासिक है। आज भारत माता के दो महान रत्नों की जयंती है जिन्होंने इतिहास रचा। भारत रत्न जयप्रकाश नारायण और भारत रत्न नानाजी देशमुख, ये दोनों महान सपूत ग्रामीण भारत की आवाज थे, लोकतांत्रिक क्रांति के अग्रदूत थे। वे किसानों और गरीबों के कल्याण के लिए समर्पित थे। आज इस ऐतिहासिक दिन पर देश की आत्मनिर्भरता और किसानों के कल्याण के लिए दो महत्वपूर्ण नई योजनाओं का शुभारंभ किया जा रहा है।
उन्होंने कहा खेती और किसानी हमेशा से हमारी विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहे हैं। यह जरूरी है कि सरकार बदलते समय के साथ कृषि और खेती को समर्थन देती रहे। दुर्भाग्य से, पिछली सरकारों ने कृषि को अपने हाल पर छोड़ दिया। सरकार के पास कृषि के लिए कोई दूरदर्शिता या दृष्टिकोण का अभाव था, जिसके कारण भारत की कृषि प्रणाली लगातार कमज़ोर होती गई। हमने कृषि के प्रति पिछली सरकारों के लापरवाह रवैये को बदल दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि आज दलहन आत्मनिर्भरता मिशन का भी शुभारंभ हुई है। यह केवल दलहन उत्पादन बढ़ाने का मिशन नहीं है, बल्कि हमारी भावी पीढिय़ों को सशक्त बनाने का भी मिशन है। हाल के वर्षों में, भारतीय किसानों ने रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन हासिल किया है। आज देश बड़ी मात्रा में दालों का आयात करता है, इसलिए दलहन आत्मनिर्भरता मिशन आवश्यक है।
मतस्य पालन योजना और फूड प्रोसेसिंग उद्योग पर फोकस
पीएम मोदी ने मतस्य पालन योजना के लिए भी करीब 693 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए करीब 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार किसानों के बीच प्राकृतिक खेती को लोकप्रिय करने के लिए भी योजना चला रही है। विशेष कृषि कार्यक्रम में हिस्सा लेने से पहले पीएम मोदी ने विभिन्न किसानों से मुलाकात की और उनसे कृषि क्षेत्र की चुनौतियों और इस क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक बदलावों पर चर्चा की।

 

फ्लाईओवर की बो स्ट्रिंग ब्रिज पर चढ़ा सनकी युवक

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » Uncategorized » 24 हजार करोड़ से धन धान्य कृषि योजना की शुरुआत, पीएम ने किसानों को दी हजारों करोड़ की सौगात
best news portal development company in india

Top Headlines

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का हुआ आगमन

जबलपुर (जयलोक)। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन आज जबलपुर दोपहर 2 बजे हुआ। महाराज

नेता प्रतिपक्ष के आधे कार्य का संतुष्टि पत्र उजागर कर रहा सफाई ठेकेदारों का खेल, सफाई कार्य पूर्ण नहीं तो नेता प्रतिपक्ष ने क्यों नहीं रोका ठेकेदार का संतुष्टि प्रमाण पत्र, क्या विपक्ष के नेता मजबूरी में दे रहे सफाई कंपनी को संतोषजनक कार्य का प्रमाण पत्र, क्या होगा अन्य वार्डों का ?

Live Cricket