Download Our App

Home » अपराध » 26 जनवरी को जेल से आजाद होंगे 11 कैदी, 10 पुरूष और 1 महिला कैदी आजीवन कारवास की सजा से होंगे मुक्त

26 जनवरी को जेल से आजाद होंगे 11 कैदी, 10 पुरूष और 1 महिला कैदी आजीवन कारवास की सजा से होंगे मुक्त

जबलपुर (जयलोक) । सुभाष चंद्र बोस केन्द्रीय कारागार में 26 जनवरी को 11 कैदियों को रिहा किया जाएगा। इन 11 कैदियों में 10 पुरूष और 1 महिला कैदी शामिल हैं। सभी आजीवन कारवास की सजा काट रहे थे। सभी कैदियों को रिहा करने की औचारिकता पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही 26 जनवरी के लिए जेल प्रबंधन द्वारा कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। एक ओर जहां जेल परिसर में कार्यक्रम करने जा रहे हैं तो वहीं 26 जनवरी को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में भी जेल प्रबंधन की ओर से झांकियां तैयार की जा रही हैं। इस संबंध में जेल प्रबंधन द्वारा तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
प्रतिवर्ष 26 जनवरी को जेल प्रबंधन द्वारा कैदियों को रिहा किया जाता है, अच्छा आचरण और व्यवहार को देखते हुए जेल से रिहा होने वाले कैदियों की सूची तैयार की जाती है। इस वर्ष 11 कैदियो के नाम इस सूची में शमिल हैं। इन कैदियो के परिवार वालों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। जहां जेल से रिहा होने की खुषी कैदियों को है तो उनके परिवार वाले भी जेल में बंद कैदियों के घर वापस आने का इंतजार कर रहे हैं।

कैदियों को दिया गया प्रशिक्षण

जेल प्रबंधन का कहना है कि जिन कैदियों को जेल से रिहा किया जाएगा उनको स्वरोजगार का प्रशिक्षण भी दिया गया है। इनमें योगा, आर्ट ऑफ लिविंग सहित खाने पीने के स्टॉल लगाने का प्रशिक्षण दिया गया है।

26 जनवरी की भी तैयारी

जेलर मदन कमलेश का कहना है कि 26 जनवरी को जहां कैदियों को रिहा किया जाएगा। तो वहीं 26 जनवरी को अयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में जेल प्रबंधन की ओर से झांकियां भी शामिल होंगी। जेल के कैदी इन झाकियों का निर्माण कर रहे है। झांकियों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया जाएगा।

खेल का होगा आयोजन

23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस जयंती और 26 जनवरी पर जहां कैदी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे तो वहीं कैदियों के लिए खेल का भी आयोजन किया जाएगा। यहां कैदी विभिन्न तरह के खेलों में शामिल होंगे।

इनका कहना है

जेल प्रबंधन द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती और 26 जनवरी को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जिसमें जेल में होने वाले कार्यक्रम में कैदी हिस्सा लेंगे तो वहीं 11 कैदियों को इस मौके पर रिहा किया जाएगा। इसके साथ ही 26 जनवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कैदियों द्वारा बनाई गई झांकी भी इसमें शामिल होंगी।
मदन कमलेश, जेलर

 

न दुकान दर्ज मिली न किराएदार, दो टैक्स कलेक्टर और राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 26 जनवरी को जेल से आजाद होंगे 11 कैदी, 10 पुरूष और 1 महिला कैदी आजीवन कारवास की सजा से होंगे मुक्त
best news portal development company in india

Top Headlines

लीवर कैंसर से पीडि़त आशीष को मदद की गुहार, इलाज के खर्च ने बिगाड़ी आर्थिक स्थिति

जबलपुर (जयलोक)। दीक्षितपुरा निवासी आशीष गुप्ता आशु पिछले तीन सालों से लीवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। वे

Live Cricket