Download Our App

Home » जबलपुर » 270 करोड़ कर वसूली का लक्ष्य अभी तक आये 115 करोड़, 155 करोड़ वसूलने दम लगा रहा नगर निगम

270 करोड़ कर वसूली का लक्ष्य अभी तक आये 115 करोड़, 155 करोड़ वसूलने दम लगा रहा नगर निगम

वसूली अभियान पर निर्भर है निगम पर आने वाला आर्थिक  संकट का टलना

जबलपुर (जय लोक)। नगर निगम के प्रशासनिक तंत्र में इस बात की चर्चा अधिक हो रही है कि आने वाले कुछ ही दिनों में अगर नगर निगम के खजाने में वसूली की गति बढ़ाकर अधिक राशि नहीं लाई गई तो फिर निगम को और अधिक गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान स्थिति में नगर निगम को सात अलग अलग प्रकार के मदों में 270 करोड रुपए वसूल करना है। इनमें से 115 करोड़ के करीब राशि अभी तक वसूल की जा चुकी है। अब शेष बचे 155 करोड रुपए की राशि को वसूल करने के लिए नगर निगम पूरी दम लगा रहा है। यह बहुत जरूरी भी है क्योंकि वित्तीय जानकारों का कहना है कि अगर समय रहते यह वसूली पूरी तरीके से निगम के खजाने में जमा नहीं होती है तो नगर निगम को गंभीर वित्तीय संकट का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव इस दिशा में पूर्व योजना बनाकर कार्य कर रही है और जनवरी माह से ही वसूली राजस्व विभाग बाजार विभाग से लेकर संभाग स्तर तक के जिम्मेदार लोगों को इस सम्बन्ध में द्मड्डह्म्4ड्ढद्धड्डह्म् सौंप दिया गया है और एक निश्चित समय के अंतराल में प्रति सप्ताह इस वसूली अभियान की समीक्षा की जाएगी।
प्रॉपर्टी टैक्स,वॉटर टैक्स, रेंटल शॉप ,डोर तो डोर लीज, होर्डिंग, कॉलोनी सेल ,बिल्डिंग परमिशन और नागरिकों को दी जाने वाली सुविधा से आने वाली राशि के संबंध में अभी हाल ही में आयुक्त प्रीति यादव ने जिम्मेदार अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। अभी निगम के खजाने में कई बड़ी बड़ी रकम आने का इंतज़ार हो रहा है। निगमायुक्त प्रीति यादव ने पूर्व की बैठकों में स्पष्ट रूप से संदेश दे दिया है कि वसूली के मामलों में किसी भी प्रकार की ढिलाई, कोताही और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तय होगा टारगेट

जनवरी माह चल रहा है। अब वित्तीय वर्ष मार्च के समाप्त होने में ढाई महीने का समय बाकी रह गया है। वितीय वर्ष का अंत होने के पूर्व ही राजस्व विभाग और निगम के ज़ोन के अधिकारियों को उनके जोन के अंतर्गत कर वसूली, अर्थ दंड और बकाया राशि की वसूली का नया टारगेट (लक्ष्य) दे दिया जाएगा।
जानकारों का मानना है कि जब निगमायुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारी द्वारा हर सोमवार को बीते सप्ताह में हुई कर वसूली कार्यों को दिए गये लक्ष्य के आंकड़ों से मिलाया जाएगा तो जिम्मेदारों को सवाल के जवाब देने की स्थिति में रहने के लिए वसूली अभियान को ईमानदारी से चलाना होगा।

इनका कहना है

विभिन्न करों और शुल्क के माध्यम से आने वाली नगर निगम की आय को तेज गति प्रदान करने के लिए राजस्व विभाग एवं अन्य विभागों के साथ समीक्षा बैठक की गई है। सभी को उनके कार्यों से अवगत कराते हुए लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। जिन लोगों की लापरवाही सामने आई थी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। वसूली अभियान में समस्त करदाताओं से अपने करों का भुगतान करने की अपील की गई है। जो  कर दाता समय पर कर का भुगतान नहीं करेंगे उनके खिलाफ कुर्की तालाबंदी जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।
प्रीति यादव, आईएएस, आयुक्त नगर निगम

कुर्की, तालाबंदी जैसी सख्त कार्यवाही होगी

निगमायुक्त प्रीति यादव ने पूर्व से राजस्व विभाग के अधिकारियों को इस बात के लिए स्पष्ट निर्देश देकर रखे है कि राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत  किसी भी प्रकार से करों के वसूली में ढिलाई नहीं बरती जाए। वसूली अभियान में सहयोग और अपना बकाया कर जमा नहीं करने वाले करदाताओं के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही करें। जरूरत पड़े तो कुर्की, तालाबंदी जैसी सख्त कार्यवाही भी कर वसूली अभियान के हित में की जाए।

 

गूगल मैप ने फिर भटकाया… बिजली के खंभे से भिड़ी श्रद्धालुओं की कार

 

 

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 270 करोड़ कर वसूली का लक्ष्य अभी तक आये 115 करोड़, 155 करोड़ वसूलने दम लगा रहा नगर निगम
best news portal development company in india

Top Headlines

Live Cricket