Download Our App

Home » अपराध » 3 थानों की पुलिस ने पकड़ा 2 लाख रूपये का गाँजा

3 थानों की पुलिस ने पकड़ा 2 लाख रूपये का गाँजा

महिला सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर (जयलोक)। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर पुलिस लगातार कार्रवाही कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच, सिविल लाइन और गढ़ा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाही करते हुए एक महिला सहित चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 11 किलो से ज्यादा का गांजा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत दो लाख रूपये से भी अधिक बताई जा रही है। थाना प्रभारी सिविल लाईन अनूप कुमार नामदेव ने बताया कि देर रात क्राईम ब्रांच को सूचना मिली कि रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 1 के पास तीन युवक मादक पदार्थ गांजा लिये हुये ग्राहक की तलाश में हैं। सूचना पर एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच एवं थाना सिविल लाईन की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान प्लेटफार्म नम्बर 1 के सामने दबिश दी गई।  कार्यवाही के लिये आरपीएफ  पोस्ट के आरक्षक पंकज सिंह का सहयोग लिया गया। प्लेटफार्म नम्बर 1 के सामने पार्किंग बूथ के पीछे मुखबिर के बताये हुलिये के 3 युवक खड़े दिखे जो पुलिस को आता देखकर भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया, पूछताछ पर तीनों ने अपने नाम रूपेश कुमार, तुषार जाटव, अभिषेक विश्वकर्मा बताया। तलाशी लेने पर रूपेश कुमार रैकवार पहने हुये जींस के जेब में 1 मोबाइल एवं पिठ्ठू बैग में पारदर्शी पन्नी में अवैध मादक पदार्थ गंाजा रखा मिला। तीनों से मिले गांजे की तौल करने कुल 6 किलो गांजा कीमती लगभग 1 लाख 20 हजार 700 रूपये होना पाया गया।

 

शराब की सूचना थी लेकिन महिला से मिला गाँजा
इसी प्रकार थाना प्रभारी गढ़ा प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि गंगासागर तालाब मंदिर के पास एक महिला अंग्रेजी शराब रखकर बेचने के लिये खड़ी है। सूचना पर   क्राईम ब्रांच एवं थाना गढ़ा की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर केे बताये स्थान पर दबिश दी गई। गंगासागर मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिये की महिला पिठ्ठू बैग लिये दिखी जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम यशोदा ठाकुर बताया। जिसे सूचना  से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे मिली। तौल करने पर 5 किलो 835 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख 16 हजार 700 रूपये का होना पाया गया।

नारी जागरण की अग्रदूत लक्ष्मीबाई केलकर

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 3 थानों की पुलिस ने पकड़ा 2 लाख रूपये का गाँजा
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket