Download Our App

Home » दुनिया » 3628 लोगों का रेस्क्यू, 28.49 करोड़ की राहत राशि बांटी, अतिवृष्टि से हर प्रभावित के साथ सरकार

3628 लोगों का रेस्क्यू, 28.49 करोड़ की राहत राशि बांटी, अतिवृष्टि से हर प्रभावित के साथ सरकार

भोपाल (जयलोक)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार हाल की अतिवृष्टि से प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ खड़ी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत और बचाव कार्यों में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अब तक राज्य में बचाव अभियानों के जरिए 3628 नागरिकों और 94 मवेशियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया है। डॉ. यादव ने जानकारी दी कि वर्तमान में 53 राहत शिविरों में 3065 लोगों को भोजन, दवाइयों, कपड़े और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश के कलेक्टर्स द्वारा अब तक 28.49 करोड़ रुपए की राहत राशि प्रभावितों को वितरित की जा चुकी है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी प्रभावित व्यक्ति को कठिनाई का सामना न करना पड़े और नुकसान का शीघ्र सर्वे कर समुचित मुआवजा दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य शासन ने पहले से ही बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की विस्तृत तैयारियां कर रखी थीं। प्रदेश के 259 संवेदनशील क्षेत्रों में डिसास्टर रिस्पॉन्स सेंटर स्थापित किए गए हैं। साथ ही 111 क्विक रिस्पॉन्स टीम और 3300 आपदा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया है। भोपाल, ग्वालियर, धार और जबलपुर में हृष्ठक्रस्न तथा स्ष्ठक्रस्न की टीमें तैनात की गई हैं। प्रदेश में अब तक औसतन 711.3 मिमी वर्षा दर्ज हुई है, जो सामान्य से 59त्न अधिक है। मंडला जैसे जिलों में चार दिन में ही 50त्न से ज्यादा बारिश हुई। इस भारी वर्षा से 254 ग्रामीण सडक़ें प्रभावित हुईं, जिनमें से 212 पर तुरंत मरम्मत कार्य किया गया है। साथ ही 94 पुलियों के क्षतिग्रस्त होने के बावजूद वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराए गए। राज्य शासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। सभी अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

 

स्वदेशी सुसाइड ड्रोन काल: ऊंचे आसमान से दुश्मन पर सटीक वार, भारत को मिली नई ताकत

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » 3628 लोगों का रेस्क्यू, 28.49 करोड़ की राहत राशि बांटी, अतिवृष्टि से हर प्रभावित के साथ सरकार
best news portal development company in india

Top Headlines

विधानसभा में विधायक लखन घनघोरिया ने कहा जबलपुर के उत्तर और पूर्व क्षेत्र की बंद करें उपेक्षा

जबलपुर (जयलोक)। विधानसभा में द्वितीय अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान विधायक लखन घनघोरिया ने कहा कि प्रस्तुत अनुपूरक बजट विकास

Live Cricket