Download Our App

Home » भारत » 52 लाख छात्रों के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डाले 303 करोड़ रुपए

52 लाख छात्रों के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डाले 303 करोड़ रुपए

मोहन सरकार ने दी बड़ी सौगात

भोपाल (जय लोक)। प्रदेश में आमतौर पर छात्रवृत्ति अप्रैल के महीने में सत्र खत्म होने पर मिलती थी। लेकिन आज अक्टूबर माह में ही छात्रों को छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य सरकार बच्चों को स्कूटी, ड्रेस और साइकिल समय पर प्रदान कर रही है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सरकार के पास कोई कमी नहीं है।
मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए पहले मां सरस्वती को प्रसन्न करना पड़ता है। बच्चे खूब पढ़ें, आगे बढ़ें, इसके लिए सरकार हर समय स्कूल शिक्षा विभाग के साथ खड़ी है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज 30 अक्टूबर को कही। सीएम डॉ. यादव मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 303 करोड़ रुपये सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए।

सबसे अच्छे सरकारी स्कूल मध्यप्रदेश में बने
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में शिक्षा में नई व्यवस्था लागू की जा रही है। प्रदेश में सांदीपनि स्कूलों की स्थापना हो रही है। देश में सबसे अच्छे सरकारी स्कूल मध्यप्रदेश में बने हैं। पिछले महीने ही सरकार ने आरटीई के तहत निजी स्कूलों में पढऩे वाले 8.5 लाख विद्यार्थियों के फीस की प्रतिपूर्ति की थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्राइवेट स्कूलों में 20 प्रतिशत सीटों पर जरूरतमंद परिवार के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाता है। आज समेकित छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रदेश के 52 लाख से अधिक विद्यार्थियों को 303 करोड़ की राशि सिंगल क्लिक से वितरित की गई है।

देव दीपावली से पहले दिवाली
सीएम डॉ. मोहन ने कहा कि आज देव दिवाली से पहले विद्यार्थियों की दिवाली मन रही है। प्रदेश में 369 सांदीपनि स्कूल, 55 पीएम एक्सीलेंस कॉलेज तैयार शुरू हो रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 6 और 9वीं के 4 किमी दूर रहने वाले 1 करोड़ विद्यार्थियों को फ्री साइकिलें दी हैं। बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक नंबर लाने वाले 5 लाख विद्यार्थियों को लैपटॉप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को नीट, क्लेट, जेईई सहित सभी प्रकार की कोचिंग भी फ्री प्रदान करने के लिए योजना बनाई गई है। बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर, वकील बनने के साथ उद्यमी भी बनें। लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए युवाओं को राजनीति में भी आना चाहिए। बेटियों को स्थानीय चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिल चुका है।

किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकालकर किया तहसील कार्यालय का घेराव, लगा लंबा जाम, जिला प्रशासन के आदेश पर जताया विरोध

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » भारत » 52 लाख छात्रों के खाते में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने डाले 303 करोड़ रुपए
best news portal development company in india

Top Headlines

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का हुआ आगमन

जबलपुर (जयलोक)। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन आज जबलपुर दोपहर 2 बजे हुआ। महाराज

नेता प्रतिपक्ष के आधे कार्य का संतुष्टि पत्र उजागर कर रहा सफाई ठेकेदारों का खेल, सफाई कार्य पूर्ण नहीं तो नेता प्रतिपक्ष ने क्यों नहीं रोका ठेकेदार का संतुष्टि प्रमाण पत्र, क्या विपक्ष के नेता मजबूरी में दे रहे सफाई कंपनी को संतोषजनक कार्य का प्रमाण पत्र, क्या होगा अन्य वार्डों का ?

Live Cricket