Download Our App

Home » कानून » 60 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य : मोटी धान 2300 रूपए और ए ग्रेड धान के 2320 रुपए प्रति क्विंटल है दाम

60 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य : मोटी धान 2300 रूपए और ए ग्रेड धान के 2320 रुपए प्रति क्विंटल है दाम

86 केंद्रों में56 हजार किसानों से 2 दिसंबर से होगी धान खरीदी

जबलपुर (जय लोक)। इस बार प्रशसन से जिले में धान खरीदी का बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। प्रशासन से 60 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए  समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए जिले भर में उपार्जन समिति के 86 खरीदी केंद्र बनाए हैं। जिले में 2 दिसंबर से धान की खरीदी होना है। धान की तुलाई 2 दिसंबर से शुरू की जाएगी। सूत्रों के अनुसार अभी तक जिले में धान की फसल बेचने के लिए तकरीबन 56 हजार किसानों ने पंजीयन कराया है। यह जानकारी भी सामने आई है कि सिकमी की जमीन को इस वर्ष खरीदी में शामिल नहीं किया गया है। धान की खरीदी के लिए नागरिक आपूर्ति निगम को नोडल एजेंसी बनाया गया है।  कुछ किसानों का कहना है कि पूर्व में कुछ केंद्रों को लेकर आरोप लगाए जा रहे थे कि उनके खिलाफ गड़बड़ी हुई है, इसके बावजूद भी वहां पर भी केंद्र बना दिया गया है।अब इनपर विशेष रूप से निगरानी रखी जाएगी। चर्चा इस बात कि है कि केंद्र का चयन शासन की गाइडलाइन के अनुसार लाटरी पद्धति से ही किया जाना था लेकिन जिले में सेंटरों की संख्या कम होने के कारण ऐसा किया जाना संभव नहीं था।
गोदामों में होगी धान कि तुलाई ,150 से अधिक गोदाम चयनित – इस बार यह भी तय किया जाना है कि धान की तुलाई केवल गोदाम में ही की जाएगी ताकि परिवहन की समस्या ना हो। धान धुलाई के लिए जिले भर में डेढ़ सौ से अधिक गोदाम को चयनित किया गया है। आगे और भी गोदाम जरूरत पडऩे पर बढ़ाए जा सकते है।
नहीं खरीदी जाएगी नॉन एफएक्यू की धान
इस बार स्व सहायता समूह को भी धान खरीदी करने का दायित्व सौंपा जाना है, धान खरीदी के लिए शासन की नीति आने के बाद अब जिले में इनका चयन जिला स्तरीय उपार्जन समिति द्वारा किया जाएगा। कलेक्टर दीपक कुमार सक्सेना का कहना है कि धान खरीदी के लिए इस साल गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना को भी कहा गया है। नॉन एफएक्यू के धान की तुलाई ना किये जाने के स्पष्ट निर्देश दिए गए है। धान की क्वालिटी के लिए पहले से तय माप दंडों का पालन सख्ती से किया जाए। इस साल मोटी धान का समर्थन मूल्य 2300 रूपए प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड धान 2320 रुपए प्रति क्विंटल के दाम से खरीदी जाएगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Comment

RELATED LATEST NEWS

Home » कानून » 60 लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य : मोटी धान 2300 रूपए और ए ग्रेड धान के 2320 रुपए प्रति क्विंटल है दाम
best news portal development company in india

Top Headlines

खतरनाक यूनिपोल-होर्डिंग का मामला, महापौर जगत बहादुर सिंह ने की घोषणा

जबलपुर (जयलोक)। आने वाले मानसून के दौरान तेज आंधी के साथ तूफान भी आयेगा। ऐसे में खतरनाक यूनिपोल/होर्डिंग गिरकर कहर

Live Cricket