Download Our App

Home » अपराध » 63 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म के बाद फोड़ा सिर 22 साल का आरोपी देर रात गिरफ्तार

63 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म के बाद फोड़ा सिर 22 साल का आरोपी देर रात गिरफ्तार

भोपाल (जयलोक)
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल फिर एक बार शर्मसार हुई है। भोपाल में वहशीपन के मामले नहीं थम रहे है। कोलार में 63 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शहर के 105 सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद स्वर्ण जयंती पार्क से 22 साल के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने 63 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म के बाद उसका सिर भी फोड़ दिया था। आरोपी महिला को पुराना सामान देने के बहाने बुलाकर घटना को अंजाम दिया है। महिला के शरीर में कई जगह गहरी चोट आई है। महिला के साथ जमकर की मारपीट भी की गई है। करीब 55 लोगों से पुलिस ने पूछताछ की। देर रात मुखबीर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने मुखबीरों को इनाम देने की बात कही है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » 63 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म के बाद फोड़ा सिर 22 साल का आरोपी देर रात गिरफ्तार