Download Our App

Home » जबलपुर » 70 लाख वसूलने जबलपुर जिले में हुई बड़ी कार्रवाई, 12 बकायादारों के बैंक खाते सीज

70 लाख वसूलने जबलपुर जिले में हुई बड़ी कार्रवाई, 12 बकायादारों के बैंक खाते सीज

जबलपुर (जय लोक)।  जिले में वरिष्ठ जिला पंजीयक एवं अतिरिक्त तहसीलदार द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए 19 सितंबर तक जिले के बकायादारों से आर.आर.सी. प्रकरणों में निहित राजस्व की वसूली हेतु 12 बकायादारों के बैंक खाते सीज किए गए। इन खातों में कुल लगभग 70 लाख रुपये से अधिक का राजस्व निहित है।

आज हुई बड़ी वसूली

आज 19 सितंबर को कुछ बकायादारों के पूर्व से बंद किए गए खातों से संबंधित बैंक द्वारा 3 डी.डी. शासन के पक्ष में प्रदाय की गईं, जिनमें लगभग 7 लाख रुपये का राजस्व निहित है।
सितंबर में अब तक की गई वसूली- सितंबर में जबलपुर जिले अंतर्गत आर.आर.सी. बकायादारों से लगभग 74.40 लाख रुपये का राजस्व वसूल किया जा चुका है। यह कार्रवाई जिले में राजस्व वसूली के प्रयासों को मजबूत करती है।
आगामी समय में भी जारी रहेगी कार्रवाई- आगामी समय में आर.आर.सी. बकायादारों से राजस्व वसूली की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। यह कार्रवाई जिले में राजस्व वसूली को सुनिश्चित करने और सरकारी राजस्व को बढ़ाने के लिए की जा रही है।

 

हद कर दी : पूर्व महापौर प्रभात साहू से चेकिंग के दौरान गालीगलौज झूमा झटकी, घटना का वीडियो

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 70 लाख वसूलने जबलपुर जिले में हुई बड़ी कार्रवाई, 12 बकायादारों के बैंक खाते सीज
best news portal development company in india

Top Headlines

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का हुआ आगमन

जबलपुर (जयलोक)। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन आज जबलपुर दोपहर 2 बजे हुआ। महाराज

नेता प्रतिपक्ष के आधे कार्य का संतुष्टि पत्र उजागर कर रहा सफाई ठेकेदारों का खेल, सफाई कार्य पूर्ण नहीं तो नेता प्रतिपक्ष ने क्यों नहीं रोका ठेकेदार का संतुष्टि प्रमाण पत्र, क्या विपक्ष के नेता मजबूरी में दे रहे सफाई कंपनी को संतोषजनक कार्य का प्रमाण पत्र, क्या होगा अन्य वार्डों का ?

Live Cricket