Download Our App

Home » जबलपुर » 8 हजार से अधिक बच्चों ने निबंध लिखकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

8 हजार से अधिक बच्चों ने निबंध लिखकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा

15 अक्टूबर को एमएलबी मैदान में होगा भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

जबलपुर (जयलोक)। साहित्यिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था मित्र संघ द्वारा जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम जबलपुर के प्रमुख सहयोग से तथा मेगामाइंड के साथ किया गया है। 2019 से प्रारंभ इस प्रतियोगिता के आयोजन का यह छठवां वर्ष है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 8300 बच्चों ने निबंध लिखकर पिछले वर्ष आयोजित हुई प्रतियोगिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले वर्ष प्रतियोगिता में 7300 बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस बार प्रतियोगियों की संख्या एक हजार बढ़ गई।

कक्षा छठवीं से आठवीं तक के प्रतियोगियों ने नगर विकास में नगर निगम की भूमिका और योगदान तथा कक्षा नवमी से कक्षा 12वीं तक के प्रतियोगियों के लिए ऑपरेशन सिंदूर का भारत के लिए महत्व विषय पर निबंध लिखे। इस प्रतियोगिता में 116 स्कूल के बच्चों ने अपने-अपने स्कूलों में ही निबंध लिखें। यह प्रतियोगिता 23 जुलाई से प्रारंभ हुई जिसका आज समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में दोनों समूह में विजेताओं को 11 हजार रूपये प्रथम विजेता को, 5100 रूपये द्वितीय विजेता को तथा 3100 रूपये तृतीय विजेता को दिए जाएंगे। नगद राशि के इन इनामों के साथ आयोजकों द्वारा विजेताओं को साइकिल, स्कूल बैग, मेडल, ट्रॉफी, गिफ्ट हेमपर तथा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

15 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण              
निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण इस बार एमएलबी स्कूल के मैदान में 15 अक्टूबर को सायं 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 8 हजार से अधिक प्रतियोगियों को एक साथ पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। यह पहला अवसर है जब एक ही दिन में पुरस्कार वितरित किए जा रहे हैं। पहले दो दिनों का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ करता था। मित्रसंघ के अध्यक्ष सच्चिदानंद शेकटकर तथा संयोजक परितोष वर्मा ने सभी प्रतिभागियों से पुरस्कार वितरण समारोह में समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

जबलपुर : प्रधान आरक्षक की मृत्यु

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » जबलपुर » 8 हजार से अधिक बच्चों ने निबंध लिखकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा
best news portal development company in india

Top Headlines

जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का हुआ आगमन

जबलपुर (जयलोक)। द्वारका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती महाराज का आगमन आज जबलपुर दोपहर 2 बजे हुआ। महाराज

नेता प्रतिपक्ष के आधे कार्य का संतुष्टि पत्र उजागर कर रहा सफाई ठेकेदारों का खेल, सफाई कार्य पूर्ण नहीं तो नेता प्रतिपक्ष ने क्यों नहीं रोका ठेकेदार का संतुष्टि प्रमाण पत्र, क्या विपक्ष के नेता मजबूरी में दे रहे सफाई कंपनी को संतोषजनक कार्य का प्रमाण पत्र, क्या होगा अन्य वार्डों का ?

Live Cricket