Download Our App

Home » दुनिया » 80 किलो से ज्यादा वजन है तो लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलिकॉप्टर सेवा के लिए नियम लागू

80 किलो से ज्यादा वजन है तो लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलिकॉप्टर सेवा के लिए नियम लागू

उज्जैन (जयलोक)। मध्यप्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू कर दी गई है। सेवा शुरू होते ही यह चर्चा में आ गई है क्योंकि इसे संचालित करने वाली एविएशन कंपनी ने यात्रियों के वजन के अनुसार अतिरिक्त शुल्क देने का नियम लागू किया है। कंपनी के अनुसार 80 किलो तक के यात्रियों को टिकट शुल्क के अलावा कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना होगा, जबकि 80 से 100 किलो तक वजन वाले यात्रियों को प्रति किलो 150 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। वहीं 100 किलो से अधिक वजन वाले यात्रियों को दो सीटों का किराया देना होगा। गुरुवार को पर्यटन विभाग द्वारा इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। पहली उड़ान को मंत्री तुलसी सिलावट और अन्य जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मंत्री सिलावट और विधायकगण इंदौर से हेलिकॉप्टर द्वारा उज्जैन पहुंचे, जहां साधु-संतों को भी हवाई सैर कराई गई। अब यह सेवा आम यात्रियों के लिए शुरू हो चुकी है।

 

आयुक्त के आदेश का तत्काल दिखा असर, बल्देवबाग में जोन कार्यालय परिसर में फेंङ्क्षसग का कार्य शुरू

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » 80 किलो से ज्यादा वजन है तो लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज, उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलिकॉप्टर सेवा के लिए नियम लागू
best news portal development company in india

Top Headlines

24 घंटे में 175 असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्यवाही, 229 वाहन चालकों पर लगा जुर्माना

  जबलपुर (जय लोक)। विगत 24 घंटों में जिले के विभिन्न थानों के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश

Live Cricket