जबलपुर (जयलोक)। दिल्ली में आयोजित योगी कप ऑल इंडिया ओपन कराटे चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में ब्रिटिश फोर्ट स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए गोल्ड मैडल जीता। शहर के बच्चों ने दिल्ली में आयोजित इस प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल जीत कर शहर का नाम रौशन किया है। उक्त कराटे प्रतियोगिता में भारत के आठ राज्यों से लगभग 500 सौ कराटे खिलाड़ी शामिल हुए। इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन मध्य प्रदेश के 24 खिलाडिय़ों व अधिकारियों के दल ने भाग लिया। उक्त कराटे प्रतियोगिता में इंटरनेशनल कराटे फैडरेशन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष व तकनिकी निर्देशक सेंसाई दीपक विश्वकर्मा व सचिव मुख्य प्रशिक्षक सेंसाई संतोष पटेल ने मध्य प्रदेश कराटे दल का प्रतिनिधित्व किया। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के खिलाडिय़ों ने अपने अपने आयु एवं भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण 6 रजत व 8 कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक हासिल करते हुए प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिसमें की ब्रिटिश फोर्ट स्कूल के तीन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन रजत और एक कांस्य पदक प्राप्त किया। अंशिता स्वामी 13 से 14 आयु वर्ग फाइट में रजत पदक, आराध्या जायसवाल ने 14 से 15 आयु वर्ग में फाइट में रजत पदक और काता में कांस्य पदक और रूद्र राय ने 14 से 15 आयु वर्ग आयु वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया। मान्या मिश्रा, नव्या मिश्रा ने गोल्ड मैडल एवं गौरव श्रीपाल ने ब्राउन और सिल्वर मैडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया।