नई दिल्ली (जयलोक)
देशभर में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है। इस बीच विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस दशक में संघर्षों, सत्ता परिवर्तन और कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण पूरी दुनिया में उथल-पुथल मचने वाली है। इसलिए भारत के लिए एक स्थिर और परिपक्व नेतृत्व का होना और महत्वपूर्ण हो जाता है।
दुनिया की एक अलग तस्वीर पेश की- वैश्विक शक्ति संतुलन का आकलन करने के लिए कूटनीति और राजनीति में अपने करीब 50 वर्षों के अनुभव का इस्तेमाल करने के लिए कहा गया तो उन्होंने दुनिया की उस तस्वीर से बहुत अलग तस्वीर पेश की, जिसमें हम अभी रह रहे हैं। चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत रहे जयशंकर ने कहा, बहुत सारे संघर्ष, तनाव और विभाजन! इन सभी कारकों के साथ मैं वास्तव में दशक के संतुलन के लिए एक बहुत ही टकराव भरे अंतरराष्ट्रीय परिदृश्य को पेश कर रहा हूं।
विदेश मंत्री ने विशेष रूप से अमेरिका के घटते प्रभाव, यूक्रेन में संघर्ष, गाजा में लड़ाई, लाल सागर में हमलों, दक्षिण चीन सागर में तनाव, विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों में आतंकवाद की चुनौती और नई प्रौद्योगिकियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आज इन सब का संयोजन, बड़े टकराव की तस्वीर पेश करता है। इस संदर्भ में यह जरूरी है कि मौजूदा लोकसभा चुनावों में मतदाता बुद्धिमानी से चुनाव करें ताकि भारत में स्थिर और परिपक्व नेतृत्व बना रहे।
पूरी दुनिया में मचने वाली है उथल-पुथल, इसलिए भारत में स्थिर नेतृत्व जरूरी
Post Views: 451
RELATED LATEST NEWS
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
Top Headlines
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
भोपाल (जयलोक) विधानसभा और लोकसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य साधने के बाद मप्र भाजपा अब सदस्यता अभियान में जुट
देश में सदस्यता अभियान में मप्र भाजपा ने मारी बाजी
September 7, 2024
7:34 pm
स्मार्ट सिटी के कर्मचारियों की निगम में बैक डोर एंट्री का होने लगा विरोध
September 7, 2024
7:32 pm
त्यौहारों में डी जे ना बजाने की सहमति क्या बनी रहेगी कागजों पर
September 7, 2024
7:30 pm
दैनिक जयलोक हुआ सम्मानित
September 7, 2024
6:59 pm