Download Our App

Home » जीवन शैली » व्यक्तित्व निर्माण से ही होता है राष्ट्र्र निर्माण : डॉ.अनुराग सोनी

व्यक्तित्व निर्माण से ही होता है राष्ट्र्र निर्माण : डॉ.अनुराग सोनी

जबलपुर (जय लोक)। अंतरराष्ट्रीय प्रेरक एवं लेखक डॉ अनुराग सोनी ने आज भेड़ाघाट रोड पर स्थित ब्रिटिश फोर्ड फाउंडेशन स्कूल में बच्चों और अपने शिक्षकों के साथ मिलकर 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शान से तिरंगा फहराया। डॉ.अनुराग सोनी ने अपने उद्बोधन में बच्चों को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण के प्रति महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया और इस दिशा में अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ते हुए स्वयं का निर्माण और राष्ट्र निर्माण किया जा सकता है इस बारे में भी जानकारी दी। डॉ.अनुराग सोनी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप भविष्य में जो भी काम करें उसे पूरा मन लगाकर करें अपनी क्षमता के अनुसार 100 प्रतिशत योगदान करें। जब आप ऐसा करेंगे तो निश्चित रूप से आप सफल होंगे आपका व्यक्तित्व निर्माण होगा। जब आपका व्यक्तित्व निर्माण होगा तभी हमारे भारत देश का निर्माण और मजबूती से हो सकेगा। आप चाहें डॉक्टर हों, शिक्षक हों, इंजीनियर हों , पुलिस हों, इलेक्ट्रीशियन हों प्लंबर हों , जो भी हों, जिस क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हो, पूरा मन लगाकर और अपनी ओर से शत-प्रतिशत प्रयास करें, अपने कार्य से प्रेम करें निश्चित आपको सफलता प्राप्त होगी।  डॉ.सोनी ने कहा कि भारत देश के हर नागरिक को अपने देश के प्रति पूरी ईमानदारी निष्ठा और श्रद्धा के साथ कार्य करना चाहिए। देश से बड़ा कुछ नहीं होता। हमको यह याद रखना चाहिए कि हजारों लाखों लोगों की कुर्बानियों के बाद आज हमें भारत देश में आजादी से सांस लेने मिल रही है। आज भी हजारों लाखों वीर जवान हमारे देश की रक्षा कर रहे हैं तभी हम सुरक्षित हैं। हर व्यक्ति को देश का अच्छा नागरिक बनने का प्रयास करना चाहिए। अच्छे मानव के रूप में एक दूसरे की हमेशा मदद करनी चाहिए। डॉ. सोनी ने कहा कि जब आप देश के प्रति सोचेंगे और अच्छे नागरिक बनकर आप आगे बढ़ेंगे तो निश्चित तौर पर हमारा भारत देश भी आगे बढ़ेगा।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » व्यक्तित्व निर्माण से ही होता है राष्ट्र्र निर्माण : डॉ.अनुराग सोनी
best news portal development company in india

Top Headlines

400 हिंदुओं की अस्थियाँ पाक से आईं, 22 को हरिद्वार में विसर्जन होगा

समूह के सदस्यों की महाकुंभ में जाकर स्नान करने की इच्छा अमृतसर,(एजेंसी/जयलोक)। पाकिस्तान से करीब 400 हिंदुओं की अस्थियां लेकर

Live Cricket