Download Our App

Home » जीवन शैली » 80 एकड़ में बनेगी अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त गौशाला, 15 को भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

80 एकड़ में बनेगी अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त गौशाला, 15 को भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

पनागर के ग्राम उमरिया में होगी निर्मित, प्रदेश के लिए बनाएँगे मॉडल गौशाला-महापौर

जबलपुर (जय लोक)। जबलपुर जिले की पनागर विधानसभा के अंतर्गत आने वाले नगर निगम के ईश्वर दास रोहिणी वार्ड में 80 एकड़ में आधुनिक और सर्व सुविधायुक्त गौशाला का निर्माण इस संकल्प के साथ कार्य प्रारंभ किया जा रहा है कि यह गौशाला एक आदर्श बने। इस कार्य का भूमि पूजन करने के लिए आगामी 15 दिसंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जबलपुर प्रवास प्रस्तावित है। महापौर जगत बहादुर सिंह गौ सेवा के इस कार्य के लिए संकल्पित हैं और उत्साहित भी हैं। महापौर इस गौशाला को प्रदेश की मॉडल गौशाला के रूप में विकसित करेंगे। जहाँ पर गोवंश की देखरेख उनके रखरखाव की हर सुविधा उपलब्ध होगी।
गौ संरक्षण एवं गौ पालन के लिए मुख्यमंत्री डॉं. मोहन यादव के द्वारा प्रदेश भर में विशेष प्रयास किये जा रहे हैं तथा गौ माता को राष्ट्र माता के रूप में स्थापित करने की योजना भी उनके द्वारा चलाई जा रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कृत संकल्पित हैं और इस दिशा में आगे बढक़र काम भी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की पहल और निदेर्शों के परिपालन में नगर निगम एवं जिला प्रशासन के द्वारा संयुक्त रूप से ईश्वरदास रोहाणी वार्ड के अंतर्गत उमरिया ग्राम स्थित भूमि पर अत्याधुनिक एवं सर्वसुविधायुक्त गौशाला का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है। जिसका भूमिपूजन दिनांक 15 दिसम्बर 2024 को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जायेगा। उपरोक्त जानकारी महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू के द्वारा दी गई।
विगत दिवस महापौर अन्नू और पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी इंदु, अध्यक्ष रिंकू विज, एमआईसी सदस्य, आयुक्त श्रीमती प्रीती यादव और अन्य अधिकारियों के साथ गौशाला निर्माण स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान भूमिपूजन सम्पन्न कराने के संबंध में प्रशासन द्वारा कराई जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महापौर श्री अन्नू ने कहा कि यह गौशाला प्रदेश की सर्वोत्ताम गौशाला बनेगी और यहाँ पर गौमाता का पालन पोषण के साथ संरक्षण भी उत्तम ढंग से किया जायेगा। पनागर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुशील तिवारी इंदु ने कहा कि जबलपुर में प्रदेश का सर्वसुविधायुक्त अत्याधुनिक गौशाला का निर्माण किया जायेगा। निरीक्षण के समय कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, संभागीय यंत्री सुनील पाण्डे, योजना प्रभारी अनिल विश्वकर्मा, संभागीय अधिकारी कुलदीप तिवारी आदि भी उपस्थित रहे।

6 हजार गौवंश के अनुरूप होगी गौशाला विकसित-आयुक्त प्रीति यादव

जनप्रतिनिधियों के साथ निरीक्षण करने नगर निगम आयुक्त प्रीति यादव पहुंची थी। इस दौरान भूमि पूजन कार्य की तैयारी से लेकर भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा हुई और योजना पर कार्य करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया। आयुक्त प्रीति यादव ने जय लोक से चर्चा करते हुए बताया कि 80 एकड़ के करीब भूमि पर इस आधुनिक और सर्व सुविधायुक्त गौशाला का निर्माण किया जाएगा। नगर निगम इस कार्य की नोडल एजेंसी है। कुछ भूमि पूर्व से नगर निगम की थी शेष बची भूमि को जिला प्रशासन ने नगर निगम को सौंप दिया है। भूमि पूजन के पश्चात जनप्रतिनिधियों की मंशा के अनुरूप और 6 हजार गोवंश को  सुविधाजनक तरीके से यहां रखने की व्यवस्था की जाएगी उसके अनुरूप ही पूरी विकास की योजना तैयार की जाएगी।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » जीवन शैली » 80 एकड़ में बनेगी अत्याधुनिक और सर्वसुविधायुक्त गौशाला, 15 को भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री
best news portal development company in india

Top Headlines

एक ही कुएं में बाघ और जंगली सूअर ने गुजरी पूरी रात मशक्कत के बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, देखिए वीडियो

बाघ भागा सूअर के पीछे दोनों कुँए में गिरे कुएं से जब शेर की दहाड़ सुनी तो लोगों ने वन

Live Cricket