Download Our App

Home » राजनीति » मंत्री, सांसदों और विधायकों में खुलेआम बढ़ रही तकरार

मंत्री, सांसदों और विधायकों में खुलेआम बढ़ रही तकरार

भाजपा में अंदरूनी लड़ाई, हर कोई नाराज

भोपाल (जय लोक)।  मप्र भाजपा में अंदरूनी लड़ाई से हर कोई त्रस्त है। मंत्री, सांसदों और विधायकों में खुलेआम तकरार हो रही है। कोई मंच से तो कोई बैठकों में हमला बोल रहा है। इससे पार्टी का माहौल लगातार गरमा रहा है। प्रदेश में भाजपा के अंदर कलह बढ़ती ही जा रही है। भाजपा में अपने ही लोगों ने अपने नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गौरतलब है कि भाजपा नेताओं के बीच बढ़ रही तल्खियों ने कांग्रेस को मौका दे दिया है। कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आने लगी है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा है कि ये भाजपा में मंत्रियों और सांसदों के बीच चल रही गलाकाट प्रतिस्पर्धा है या जलन की भावना। मप्र के चुनावों में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। राज्य से लेकर केंद्र तक में अपनी सरकार है। इसके बावजूद मप्र भाजपा के अंदर गुटबाजी की आग भडक़ रही है। अब यह लड़ाई खुलकर सामने आ गई है। यह लड़ाई सरकार और संगठन को असहज करने वाली है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, असंतुष्ट नेताओं को संतुष्ट करने के लिए उन्हें विभिन्न पदों पर समायोजित किया जाएगा। मंत्रिमंडल में जगह नहीं पाने वाले विधायकों को बोर्ड और निगमों में स्थान दिया जाएगा। कुछ नेताओं को सरकार में महत्वपूर्ण भूमिकाएं दी जा सकती हैं। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के गुटों के बीच भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि पार्टी की गुटबाजी का असर बीते चुनावों पर भी पड़ा है। रामनिवास रावत की विधानसभा उपचुनाव में हार को इसी का परिणाम माना जा रहा है।

अब विंध्य में तकरार
इस समय भाजपा में संगठन चुनाव चल रहे है। इस बीच, पार्टी में अंदरूनी विवाद लगातार सामने आ रहे हैं। पार्टी के नेता एक दूसरे के खिलाफ बोल रहे हैं। हाल ही में विंध्य में देवतालाब से विधायक गिरीश गौतम और मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल आमने सामने हैं। इससे पहले भी अलग-अलग अंचल में नेताओं के विवाद खुलकर सामने आ चुके हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो इसकी शिकायत पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच गई है। ऐसे में प्रदेश में चल रही खींचतान को सुलझाने के लिए प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं। देवतालाब विधानसभा से विधायक गिरीश गौतम और मऊगंज से विधायक प्रदीप पटेल हैं। इसका कारण है कि देवतालाब विधानसभा क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण के मामले में विधायक प्रदीप पटेल के दबाव में एक टीआई और एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया। मऊगंज विधायक पटेल की देवतालाब क्षेत्र में दखलंदाजी विधायक गिरीश गौतम को पसंद नहीं आई।

किसकी आड़ में राहुल मिश्रा ने किया बड़े कलाकारों के नाम से जनता से उगाही का काम, कांग्रेस ने लगाए सरकारी विभागों पर गंभीर आरोप

सागर में वर्चस्व की जंग
बुंदेलखंड के सागर में भाजपा नेताओं के बीच वर्चस्व की जंग चल रही है। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बीच टकराव जगजाहिर है। 2020 में गोविंद सिंह राजपूत ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल हुए। भूपेंद्र सिंह पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के करीबी हैं। वहीं, गोविंद राजपूत सिंधिया समर्थक हैं। भूपेंद्र सिंह का आरोप है कि गोविंद सिंह राजपूत ने भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया है। वह उनको दिल से कभी स्वीकार नहीं करेंगे। वहीं, राजपूत भी कई बार कह चुके हैं कि एक विधायक अपने आप को पार्टी से बड़ा मानता है। यह मामला भी केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंच चुका है।

यहाँ भी समाने आ चुका है विवाद
प्रदेश के कई अन्य क्षेत्र भी हैं जहां भाजपा नेताओं के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद सामने आ चुका है। टीकमगढ़ से सांसद और केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार खटीक के खिलाफ अपने ही लोगों ने मोर्चा खोल दिया है। पहले पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह ने कहा था कि वह कांग्रेसियों का पक्ष ले रहे हैं। साथ ही अपराधियों को प्रतिनिधि बना रहे हैं। अब मीडिया से बात करते हुए विधायक ललिता यादव ने कहा है कि मानवेंद्र सिंह ने सच कहा है। कांग्रेस के रिकॉर्डेड एजेंट को वह प्रतिनिधि बना रहे हैं। सभी विधायक उनसे परेशान हैं। वहीं, विवादों पर केंद्रीय मंत्री ने सफाई देते हुए कहा है कि मैं सीधा साधा व्यक्ति हूं। साथ ही सीधी राजनीति करता हूं। मैं कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा हूं। आयातित लोग कार्यकर्ताओं को सर्टिफिकेट देने लगेंगे, जिन्हें खुद पार्टी में आए कितना समय हुआ है। दरअसल, रायसेन जिले के एक स्कूल में कार्यक्रम का आयोजन था। इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी और राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल गेस्ट थे। स्कूल के आमंत्रण पत्र में सांसद का नाम ऊपर था और मंत्री का नीचे। यह बात मंत्री जी को नागावार गुजरी और कथित तौर पर स्कूल की मान्यता रद्द करने की वार्निंग दिलवा दी।

कुछ जिलों में पूर्णता शराब बंद ,निर्णय पर कैबिनेट की मोहर : इन स्थानों पर शराब बंदी हुई

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » राजनीति » मंत्री, सांसदों और विधायकों में खुलेआम बढ़ रही तकरार
best news portal development company in india

Top Headlines

एक ही कुएं में बाघ और जंगली सूअर ने गुजरी पूरी रात मशक्कत के बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, देखिए वीडियो

बाघ भागा सूअर के पीछे दोनों कुँए में गिरे कुएं से जब शेर की दहाड़ सुनी तो लोगों ने वन

Live Cricket