Download Our App

Home » दुनिया » संसद का बजट सत्र 2025: राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ हादसे पर दुख जताया और कहा

संसद का बजट सत्र 2025: राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ हादसे पर दुख जताया और कहा

एक देश, एक चुनाव पर सरकार कर रही काम

नई दिल्ली (जयलोक)। संसद के बजट सत्र का आगाज आज से हो गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ हादसे पर दुख व्यक्त किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा, कि हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूर्ण किए और कुछ दिन पहले ही हमने 75 साल की अपनी यात्रा भी पूर्ण की है। मैं सभी भारतीयों की ओर से बाबा साहब आंबेडकर और संविधान समिति के अन्य सभी सदस्यों को नमन करती हूं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकार ने एक राष्ट्र, एक चुनाव और वक्फ संशोधन विधेयक की दिशा में भी कदम उठाए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के दोनों सदनों को संयुक्त रुप से संबोधित करते हुए प्रयागराज महाकुंभ भगदड़ हादसे पर दु:ख व्यक्त किया और कहा, कि प्रयागराज में ऐतिहासिक महाकुंभ चल रहा है। यह हमारी सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक जागरण का महान पर्व है। देश-दुनिया से आए करोड़ों श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में पवित्र डुबकी लगाई है। मौनी अमावस्या पर हुई दुर्घटना पर मैं अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। इसके साथ ही राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, कि हमने अपने संविधान को अपनाने के 75 साल पूर्ण किए और कुछ दिन पहले हमने 75 साल की अपनी यात्रा पूरी की। सभी भारतीयों की ओर से मैं बाबा साहब आंबेडकर और संविधान समिति के अन्य सभी सदस्यों को नमन करती हूं।
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, कि मेरी सरकार ने आदिवासी समाज के 05 करोड़ लोगों के लिए धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान प्रारंभ किया है। इसके अतिरिक्त, सरकार ने युवाओं की शिक्षा और उनके लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर विशेष ध्यान दिया है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग के 06 करोड़ वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने आगे कहा, कि सरकार ने एक राष्ट्र, एक चुनाव और वक्फ संशोधन विधेयक की दिशा में भी कदम आगे बढ़ाए हैं। इसके साथ ही मेरी सरकार मध्यम वर्ग के अपने घर के सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त, मेरी सरकार देश में महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास में विश्वास करती है, सरकार का लक्ष्य 03 करोड़ लखपति दीदी बनाना है। कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए मातृ भाषा में शिक्षा के अवसर दिए जा रहे हैं। विभिन्न भर्ती परीक्षाएं 13 भारतीय भाषाओं में आयोजित कर भाषा संबंधित बाधाओं को दूर किया गया है।
इसी के साथ राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, कि अब वह दिन दूर नहीं जब भारत में निर्मित गगनयान में एक भारतीय नागरिक अंतरिक्ष में जाएगा। कुछ दिन पहले ही स्पेस डॉकिंग में सफलता मिली है, जिसने भारत के अपने स्पेस स्टेशन का मार्ग और आसान कर दिया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत निर्माण में किसान, जवान, विज्ञान के साथ ही अनुसंधान का भी बहुत बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य भारत को ग्लोबल पावर हाउस बनाना है।

राष्ट्रपति के अभिभाषण की प्रमुख बातें

  •  छोटे और मझोले उद्योगों को क्रेडिट सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
  •  मुद्रा लोन की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख की गई है।
  •  गरीबों के लिए सरकार की योजनाएं लागू होने से 25 करोड़ गरीबी से बाहर निकले हैं।
  •  युवा पीढ़ी को रोजगार के साथ ही इंटरर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए गए हैं।
  •  ड्रोन दीदी योजना से महिलाओं को किया जा रहा है सशक्त, 03 करोड़ महिलाओं को योजना से जोड़ा जाएगा।
  •  सरकारी कर्मचारियों की बेहतरी के लिए 8वें वेतन आयोग का गठन किया गया है।
  •  आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में भारत ने दुनिया को राह दिखाना शुरू कर दिया है।
  •  महिलाओं की नई उपलब्धि है कि अब देश की महिलाएं लड़ाकू विमान उड़ाती हैं, जो एक ऐतिहासिक कदम है।

शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला परासिया एवं ग्राम पंचायत परासिया में ध्वज फहराया

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » संसद का बजट सत्र 2025: राष्ट्रपति मुर्मू ने महाकुंभ हादसे पर दुख जताया और कहा
best news portal development company in india

Top Headlines

एक ही कुएं में बाघ और जंगली सूअर ने गुजरी पूरी रात मशक्कत के बाद पूरा हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, देखिए वीडियो

बाघ भागा सूअर के पीछे दोनों कुँए में गिरे कुएं से जब शेर की दहाड़ सुनी तो लोगों ने वन

Live Cricket