Download Our App

Home » अपराध » चौकीदार को घायल कर बाल गृह से भागे 8 नाबालिग

चौकीदार को घायल कर बाल गृह से भागे 8 नाबालिग

जबलपुर (जय लोक)। रांझी थाना अंतर्गत गोकलपुर स्थित बाल संपे्रक्षण ग्रह से कल रात 8 नाबालिग भाग निकले। भागने के पूर्व सभी नाबालिगों ने इसकी योजना बनाई थी। योजना के तहत चौकीदार को पहले तो ताला मारकर घायल किया फिर छत के रास्ते दीवारं फांद कर भाग निकले।
इस दौरान नाबालिगों ने हमला कर चाबी और मोबाइल भी छीना। घटना की जानकारी मिलते ही रांझी थाना पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और भागे नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी गई है।  चौकीदार राजेंद्र कुमार पटेल ने पुलिस को बताया कि रात 8 बजे सभी नाबालिगो ने खाना खाया और अपने कमरों में चले गए। कुछ देर बाद 8 नाबालिग चौकीदार के पास पहुँचे और गेट की चाबी मांगने लगे। जब चौकीदार ने चाबी देने से इंकार कर दिया तो नाबालिग ने चौकीदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। चाबी छीनकी छत पर पहुंचे और वहा से दीवार कूंदकर भाग निकले।

15 दिन पहले भेजा गया था बाल गृह

बाल संप्रेक्षण गृह से मिली जानकारी के अनुसार सभी फरार नाबालिगों की उम्र 17 वर्ष है। इनम ेंसे चार नाबालिगों को 15 दिनों पूर्व ही बाल संपे्रक्षण लाया गया था। भागने वाले सभी नाबालिग आपराधिक प्रवत्ति के हैं। जो पूर्व में भी बाल संपे्रक्षण गृह आ चुके हैं।

पिता पर शक

दूसरी ओर छानबीन के दौरान यह बात सामने आ रही है कि नाबालिग पिता के सहयोग से बाल संप्रेक्षण ग्रह से भागे हैं। चौकीदार से छीने गए मोबाईल से एक नाबालिग ने अपने पिता को फोन किया था। आशंका जाहिर की जा रह है कि नाबालिग जब बाल गृह से बाहर निकले तो पिता की कार में बैठकर ही भागे हैं।

पुलिस कर रही तलाश

नाबालिगों के बाल संपे्रक्षण ग्रह से भागने की जानकारी मिलते ही रांझी पुलिस अलर्ट हो गई और नाबालिगों को खोजने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

इनका कहना है

बाल संपे्रक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार हुए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
-मानस द्ववेदी,
रांझी थाना प्रभारी

 

ये तो आप भी जानते हो कि ‘कैंसर’ तो लाइलाज बीमारी है पटवारी जी…

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » चौकीदार को घायल कर बाल गृह से भागे 8 नाबालिग
error: Content is protected !!