निबंध लेखन हेतु बिन्दु
ग्रुप ए
मित्रसंघ व नगर निगम जबलपुर द्वारा 7 वें वर्ष आयोजित निबंध प्रतियोगिता हेतु कुछ बिन्दु
इसके अलावा भी छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी कर अन्य तथ्य भी जोड़ सकते हैं।
देश-प्रदेश स्तर में बढ़ा संस्कारधानी का गौरव
- वायु गुणवत्ता में जबलपुर ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया, और 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार हासिल किया।
- स्वच्छता सर्वेक्षण में जबलपुर देश का पाँचवाँ सबसे स्वच्छ शहर बना, अब नंबर-1 बनने का लक्ष्य, सभी का योगदान जरूरी/बच्चों , नागरिकों, गृहणियों और व्यापारियों की क्या होनी चाहिये भूमिका, जिम्मेदारी।
- पीएम स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को ऋण वितरण में जबलपुर देश का प्रथम शहर बना।
- सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निराकरण में विगत 4 माहों से लगातार म.प्र. में जबलपुर का प्रथम स्थान।
- महापौर गुरुकुल योजना के माध्यम से 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को हवाई यात्रा का अवसर प्रदान किया गया।
- महापौर आंगनबाड़ी कायाकल्प अभियान के अंतर्गत 667 आंगनबाडिय़ों को सामाजिक संस्थाओं द्वारा गोद लिया गया।
- आगामी 1.5 वर्षों में 2 हजार करोड़ के विकास कार्यों की होगी शुरूआत।
घोषणाएं जो निगम रिकॉर्ड अनुसार पूर्ण हुईं
- अब स्वच्छ, साफ पानी ही मिल रहा माँ नर्मदा में, इसमें मिलने वाले सभी नालों पे लगे एसटीपी कैसे करते हैं काम, कितनी संख्या में हैं स्थापित, क्या है इसके लाभ। 17 करोड़ की लागत से।
- भारत सरकार द्वारा जबलपुर को दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सर्वश्रेष्ठ नगर निकायों की श्रेणी में प्रथम स्थान।
- 16 करोड़ रुपये की लागत से गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का शुभारंभ।
- आवारा श्वानों से निजात दिलाने के लिये शहर में आधुनिक डॉग रेस्क्यू सेंटर बनाया गया है। अब 50 श्वानों का बंधियाकरण प्रतिदिन हो रहा है।
- मंदिरों से निकले फूलों, (पूजन सामग्री) से अगरबत्ती, धूप, सुगंधित गुलाल एवं खाद का उत्पादन किया जा रहा है।
- जबलपुर ने खरीदी 10.5 करोड़ की मध्यप्रदेश की एकमात्र 25 मंजिल तक आग बुझाने एवं लिफ्ट से जान बचाने वाली फायर ब्रिगेड।
- जबलपुर पटाखा व्यापारियों के लिए ग्राम कठौंदा में 50 भूखण्ड आवंटित कर सुव्यवस्थित पटाखा बाजार का नियोजन किया गया।
- 200 करोड़ की लागत से बनेगा बायोगैस प्लांट।
- 64 चिन्हित स्थानों पर की जायेगी पार्किंग व्यवस्था।
- 650 करोड़ से सडक़, पुलिया और नाली के निर्माण कार्य हुए हैं।
- 3.5 वर्षों में नगर निगम ने नहीं लिया किसी भी प्रकार का कर्ज, ना ही बढ़ाया किसी भी प्रकार का टैक्स।
- शहर में 100 करोड़ की लागत से निर्मित हुए कई गार्डन।
- 10 करोड़ की लागत से निमार्णाधीन हो रही हाईटेक गौशाला।
- 20 करोड़ से दूधिया रोशनी से प्रकाशमय हुआ शहर।
- वूमेन सेफसिटीज के लिये संयुक्त राष्ट्र संघ (यूनाईटेड नेशन) व नगर निगम जबलपुर के मध्य अनुबंध हस्ताक्षरित करने वाला देश का पहला शहर बना जबलपुर।
- विभिन्न खेलों में अब तक 16 महापौर कप टूनामेंट का आयोजन।
- महापौर हेल्प लाईन से हो रहा शिकायतों का निराकरण।
- 43 संजीवनी क्लीनिकों का निर्माण कराया गया।
जो कार्य होने वाले हैं
- शहर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की स्थापना।
- ओलंपिक स्तर के स्विमिंग पूल का निर्माण।
- जबलपुर में फिल्म सिटी बनाने का प्रयास।
- 500 डेली नीड्स पार्लर से 1000 रोजगार का सृजन।
- 200 करोड़ की लागत से बनेगा बायो गैस प्लांट।
- शमशान घाटों के उन्नयन के लिए 15 करोड़ की डीपीआर तैयार।
- शहर को मिलेगी 100 एसी इलेक्ट्रिक बसें।
- पहली बार 5000 सफाई संरक्षकों का हुआ सम्मान, ताकि वो भी अधिक उत्साह से अपने शहर को साफ रखने में और अधिक ऊर्जा से अपना योगदान दें।
- शहर को स्वच्छता के साथ सुरक्षित रखने कठौंदा क्षेत्र में महापौर एवं नगर निगम की पहल पर बना व्यवस्थित फटाखा बाजार।
- जल संरक्षण के लिये शहर से 1500 से अधिक स्थानों पर सोकपिट (वाटर हारवेस्टिंग) प्वाइंट बनाये जा रहे हैं।
- नगर निगम का यह भी एक नवाचार है जो रहवासी इलाकों की बैक लेन पर कचरे की गली से बच्चों के खेलने की गली बना दिया। (विवरण)
- स्वच्छता के साथ शिक्षा के संस्कारों को मजबूत करने के लिये घंटाघर के पास गीता भवन तैयार किया गया। (विवरण)
- कठौंदा में प्रदेश का पहला काम्पोजिट प्लाण्ट और सीवरेज वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट नगर निगम के द्वारा स्थापित (इस कार्यप्रणाली एवं विवरण)
- 650 करोड़ की राशि से सडक़, नालों व पुलियों का निर्माण कार्य हुए 79 वार्ड में इससे स्वच्छता बढ़ेगी लोगों को सुविधा मिलेगी। लोगों को नये विकासकार्यों के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी चाहिये उसके क्या तरीके हैं।
- 50 करोड़ की राशि से नर्मदा जल पहुँचाने, विस्तारीकरण कार्य।
- शहर की पहचान तालाबों को संरक्षित करने हेतु नगर निगम द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 14 करोड़ रु. की राशि से कार्य शुरू किये गये हैं ताकि जलसंरक्षण की दिशा में ठोस कदम उठायें जा सकें। जल संरक्षण आज की परिस्थिति में कितनी जरूरी है और क्यों? इसके लिये निगम के हो रहे प्रयास और आमजनों को कैसे जागरूक होना पड़ेगा।
- नगर निगम का नवाचार है कचरे से बिजली बनाई जा रही है, अन्य अपशिष्टों से भी विभिन्न वस्तुओं का निर्माण हो रहा है। अगले 20 वर्षों तक शहर के 500 टन रोज संग्रहित कचरे से बनेगी हर वर्ष 50 करोड़ की बिजली।
- जलसंरक्षण के तहत अब नर्मदा नदी के अलावा गौर नदी की भी तस्वीर, 3 करोड़ की लागत से बदलेगी हो रहा कायाकल्प।
- जबलपुर को 7 स्टार रेटिंग।
- स्वच्छ, सुंदर, विकसित एवं व्यवस्थित जबलपुर।
- नगर निगम का एक अन्य नवाचार कबाड़ से आकर्षक आकृतियाँ बनाकर किया कमाल कहाँ-कहाँ, क्या-क्या बनाया।
- 312 करोड़ रुपए से हर घर पहुँचेगा नर्मदा जल।
- भारत माता मंदिर का लोकार्पण अतिशीघ्र होगा।
इन बिंदुओं के विस्तार के साथ बच्चे अन्य जानकारी भी एकत्रित कर निबंध लिख सकते है। यह जानकारी बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा के लिए है। अभिभावक और शिक्षक इन बिंदुओं पर और विस्तार से जानकारी दे सकते हैं।