Download Our App

Home » अपराध » उज्जैन के आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म : आचार्य और सेवादार के खिलाफ एफआईआर

उज्जैन के आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म : आचार्य और सेवादार के खिलाफ एफआईआर

भोपाल (जयलोक)
उज्जैन के दंडी आश्रम के आचार्य और सेवादार पर बच्चों से यौन शोषण के आरोप का केस हुआ है। आश्रम में पढऩे वाले 19 बच्चों ने शिकायत की। महाकाल थाने में मंगलवार देर रात 12.30 बजे एफआईआर हुई। आश्रम के संचालक ने पुलिस बुलाकर आचार्य को गिरफ्तार कराया। सेवादार फरार है। शहर के बडऩगर रोड स्थित दंडी आश्रम 30 साल पुराना है। शुरुआत में तीन किशोरों के साथ गलत काम होने की जानकारी आई। अभिभावकों ने इस पर मंगलवार शाम को बैठक की। इस बैठक में पीडि़त किशोरों की संख्या तीन से बढक़र 19 हो गई। बता दें, आरोपी आचार्य राहुल शर्मा ने आज से करीब 7 महीने पहले एक रेप पीडि़त की मदद की थी। खून से सनी 12 साल की बच्ची आधे-अधूरे कपड़ों में ढाई घंटे से भटक रही थी। राहुल ने उसे खाना खिलाकर महाकाल थाने में सूचना दी थी।
अभिभावकों ने की बैठक, बच्चों ने बताई करतूत- आश्रम संचालक गजानंद सरस्वती ने बताया कि चैत्र की नवरात्र के समय कुछ अभिभावकों ने सेवादार अजय ठाकुर की शिकायत की थी। उसे बाहर निकाल दिया था। शिकायत करने वाले बच्चे एक के बाद एक सामने आने लगे। इसके बाद अभिभावकों ने वॉट्सऐप पर ग्रुप बनाकर 30 अप्रैल को सभी से आश्रम आने को कहा।
मंगलवार को हुई बैठक में 20 से अधिक बच्चों के अभिभावक आए थे। सभी ने सेवादार अजय की शिकायत अपने माता-पिता से की थी। उनका गुस्सा भी अजय ठाकुर पर ही था। बैठक में एक-एक कर बच्चों को बुलाकर अजय के बारे में जानकारी ली, लेकिन इसी दौरान एक बच्चे ने रोते हुए आचार्य राहुल शर्मा का नाम भी लिया। इसके बाद बच्चों के माता-पिता और भडक़ गए।
राजगढ़, मंदसौर और देवास जिले के किशोरों ने पुलिस को बताया कि पिछले कई दिन से अजय ठाकुर और राहुल शर्मा उनका यौन शोषण कर रहे थे। दोनों उन्हें अपने कमरे में बुलाते थे। एडिशनल एसपी जयंत राठौर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। अजय फरार है।

Jai Lok
Author: Jai Lok

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RELATED LATEST NEWS

Home » अपराध » उज्जैन के आश्रम में 19 बच्चों से कुकर्म : आचार्य और सेवादार के खिलाफ एफआईआर
best news portal development company in india

Top Headlines

2000 करोड़ पार कर सकता है महाकुंभ में राजस्व प्राप्ति का आंकड़ा, फूलों की 800 करोड़ और 4000 करोड़ डेयरी उत्पाद की ब्रिकी से

  45 दिन तक चलने वाला कुंभ देगा यूपी की अर्थव्यवस्था को बस्टूर डोज नई दिल्ली (एजेंसी/जयलोक)। भारतीय उद्योग परिसंघ

Live Cricket