Download Our App

Home » दुनिया » गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, सात की मौत

गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, सात की मौत

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हो गया। गलत दिशा में आ रहे अनियंत्रित गैस टैंकर ने कार और पिकअप को टक्कर मार दी, जिसमें सात लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि कार पूरी तरह चपटी हो गई और लोग उसी में फंसे रह गए। पिकअप में भी लोग फंसे रहे, जिन्हें निकालने क्रेन की मदद से ली गई। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल भी हुए है। जानकारी के मुताबिक हादसा बुधवार रात धार जिले से गुजर रहे नवनिर्मित बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर हुआ है। पुलिस ने बताया कि धार जिले के बदनावर-उज्जैन फोरलेन पर रॉन्ग साइड से आ रहे गैस टैंकर ने एक कार और पिकअप वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में बैठे कुछ लोग उछलकर दूर जा गिरे तो कुछ लोग कार में बुरी तरह फंस गए। बाहर गिरे लोगों की मौत हो गई। अंदर फंसे लोगों में से कुछ लोगों ने भी दम तोड़ा है। कार में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

 

नर्मदा-पार्वती लिंक प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 700 करोड़

Jai Lok
Author: Jai Lok

RELATED LATEST NEWS

Home » दुनिया » गैस टैंकर ने कार और पिकअप को मारी टक्कर, सात की मौत
best news portal development company in india

Top Headlines

उषा भार्गव कांड में डॉ. व्ही.व्ही. श्रीवास्तव की गवाही मंंडला में दर्ज कराई गई थी

तभी प्रधानमंत्री नेहरू ने जबलपुर को गुंडों का शहर कहा था फोटेा कैप्शन = डॉ. वीवी श्रीवास्तव शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद

Live Cricket